इंटरनेट पर बीते कुछ वक्त से दिल्ली मेट्रो के अतरंगी वीडियो सामने आ रहे हैं। मेट्रो के अंदर के कई अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कई कपल्स ने तो सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं इन मामलों को लेकर दिल्ली मेट्रो की काफी आलोचना भी हुई और लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर मजे भी लिए। इसी कड़ी में अब दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर ने मेट्रो के अंदर जमकर गदर काटा। इस वायरल वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग दंग रह गए हैं। तो वहीं, कुछ लोगों के हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया है। ये अजीबो-गरीब मामला कब का है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इंटरनेट पर वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस जमकर हैरानी भी जता रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक बंदर मेट्रो के अंदर घुस हुआ है और उछल-कूद कर रहा है। जिस तरह बंदर खंभे पर उतर-चढ़ रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो पोल डांस कर रहा है। इसके बाद वो एक शख्स के बगल में जाकर आराम से बैठ जाता है। इस दौरान मेट्रो में मौजूद लोग बंदर को अंदर देख हैरान रह जाते हैं।






बंदर का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रहा है और इसे अबतक लाखों देख चुके हैं और 74 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। दिल्ली मेट्रो के इस मजेदार वीडियो पर लोग तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दिल्ली मेट्रो का एक और धमाका। कोई कह रहा है कि दिल्ली मेट्रो गदर मचाने का अड्डा बन गया है।तो वहीं, कुछ का कहना है कि इंसानों के बाद अब मेट्रो में जानवरों का जलवा।


Download Android App
Download iOS App



