Kiara-Sidharth Daughter Name : कियारा और सिद्धार्थ बने माता-पिता, शेयर की बेटी की प्यारी तस्वीर और बताया नाम

Summary :

Kiara-Sidharth Daughter Name :  बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आखिरकार वह पल दुनिया के साथ साझा कर ही दिया जिसका फैन्स बेहद बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। शादी के बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन इस बार वजह और भी ज्यादा खास है।जी हाँ, कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी नन्ही परी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है और देखते ही देखते पूरा इंटरनेट प्यार से भर उठा। तस्वीर के साथ दोनों ने अपनी बेटी का खूबसूरत सा नाम भी दुनिया के सामने…

Kiara-Sidharth Daughter Name :  बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आखिरकार वह पल दुनिया के साथ साझा कर ही दिया जिसका फैन्स बेहद बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। शादी के बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन इस बार वजह और भी ज्यादा खास है।जी हाँ, कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी नन्ही परी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है और देखते ही देखते पूरा इंटरनेट प्यार से भर उठा।

तस्वीर के साथ दोनों ने अपनी बेटी का खूबसूरत सा नाम भी दुनिया के सामने बताया, और यकीन मानिए नाम उतना ही प्यारा है जितनी ये जोड़ी खुद। बॉलीवुड एक्ट्रेस Kiara Advani ने 15 जुलाई 2025 को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया है।

Kiara-Sidharth Daughter Name : प्रेग्नेंसी जर्नी को रखा था बेहद प्राइवेट

Kiara-Sidharth Daughter Name - Source : Social Media
Kiara-Sidharth Daughter Name – Source : Social Media

Kiara Advani अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा काफी प्राइवेट रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और केवल अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ ही यह खुशी साझा की। हालांकि कई बार फैन्स ने उनके ढीले-ढाले आउटफिट्स को देखकर अंदाज़ा लगाया था कि वे मां बनने वाली हैं, लेकिन कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। डिलीवरी के बाद फैन्स को इस तस्वीर का इंतज़ार था, और अब जब तस्वीर आ गई है… फैन्स का प्यार छलक उठा है।

Kiara advani sidharth malhotra daughter name revealed  : कियारा आडवाणी ने बेटी का क्या नाम रखा ?

Kiara-Sidharth Daughter Name - Source : Social Media
Kiara-Sidharth Daughter Name – Source : Social Media

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसकी वजह से फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया कियारा ने अपनी बेटी के नन्हें पैरों की एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक पहुंच गई। हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा Saraayah Malhotra।’ कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। फैंस के बीच उनकी बेटी के नाम का खुलासा होते ही लोग उनकी बेटी को आशीर्वाद देने लगे।

Fans के Reactions

Kiara-Sidharth Daughter Name - Source : Social Media
Kiara-Sidharth Daughter Name – Source : Social Media

Kiara Advani और सिद्धार्थ की बेटी के नाम के खुलासे के बाद कई सेलेब्स कमेंट्स के जरिए अपनी प्यार जता रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘खूबसूरत’, करण जौहर ने लिखा, ‘मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा…’, वहीं अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाकर प्यार जताया है।

सोशल मीडिया हुई इस घोषणा के बाद फैंस काफी खुश हैं, सभी बच्ची के नाम की सराहना कर रहे हैं और बच्ची को अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआ दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘कितना प्यारा नाम है काफी समय बाद बॉलीवुड में किसी ने अपनी बेटी के लिए इतना खूबसूरत नाम रखा है जो सुनने में भी अच्छा लग रहा है’. एक अन्य ने लिखा- ‘सुंदर नाम आखिरकार सुंदर छोटी बच्ची सरायाह.’ फैंस हार्ट और इविल आई भी शेयर कर रहे हैं।

क्या है बेटी के नाम Saraayah का अर्थ ?

Kiara-Sidharth Daughter Name - Source : Social Media
Kiara-Sidharth Daughter Name – Source : Social Media

सरायाह एक फीमेल नाम है, इसके अलग-अलग संस्कृतियों में कुछ खूबसूरत अर्थ मिलते हैं. ‘सरायाह’ का मतलब राजकुमारी, ईश्वर का संरक्षण, पवित्र, शुद्ध. कुछ जगह इसे सरिता या नदी के अर्थ से जोड़ा जाता है, जिसका अर्थ है सुंदर प्रवाह. हिब्रू भाषा में इसका मतलब होता है, ईश्वर द्वारा मार्गदर्शन पाना या भगवान का राज यानी ऐसी लड़की जो सुरक्षित, संरक्षित और आशीर्वाद से घिरी हुई हो. अरबी में इसे शाही, उच्च कुल की महिला जैसे अर्थों से जोड़ा जाता है. हालांकि कपल ने अभी बेटी का नाम या फेस रिवील नहीं किया है.

कैसा था शादी से लेकर पैरेंटहुड तक का सफर?

Kiara-Sidharth Daughter Name - Source : Social Media
Kiara-Sidharth Daughter Name – Source : Social Media

सिद्धार्थ और Kiara Advani ने फरवरी 2023 में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन लिखा था, अब हमारी परमानेंट बुक‍िंग हो गई है। फैंस को उनकी केमिस्ट्री तब से ही पसंद है, खासकर फिल्म शेरशाह के बाद, जिसमें दोनों की जोड़ी लोगों के दिल में बस गई थी।

Also Read : Bigg Boss 19 TRP: टॉप-10 की लिस्ट में नहीं ‘बिग बॉस 19’, ‘तारक मेहता…’ फिर नंबर वन रेस में

 

 

 

Sneha Rai