सुनील शेट्टी के घर जल्द बजेगी शहनाई,अहान चढ़ेंगे घोड़ी तो अथिया बनेंगी केएल राहुल की दुल्हन?

Summary :

सुपरस्टार सुनील शेट्टी के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। वो भी एक नहीं बलि दो-दो। जी हां, खबर है कि सुनील शेट्टी की बेटी अथ‍िया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी जल्द ही अपने-अपने पार्टनर्स के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

सुपरस्टार सुनील शेट्टी के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। वो भी एक नहीं बलि दो-दो। जी हां, खबर है कि सुनील शेट्टी की बेटी अथ‍िया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी जल्द ही अपने-अपने पार्टनर्स के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जहां अथ‍िया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के साथ, तो अहान अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ अपनी जिंदगी का सफर आगे बढ़ाएंगे।
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शेट्टी के घर इस साल दोहरी खुशी आने वाली है। अभिनेता के एक करीबी दोस्त ने पोर्टल से बातचीत करके इस बात की जानकारी दी है। सूत्र ने बताया की अथिया-राहुल की शादी 2022 में होगी। वहीं अथिया के अलावा अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या संग सात फेरे लेंगे। जो इसी साल हो सकती है। अब  इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल, इस खबर से जुड़े शख्स के बयान का इंतजार रहेगा।
काफी समय से कर रहे हैं डेट 
मालूम हो अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते की खबर पिछले बहुत वक्त से सामने आ रही थी , लेकिन पिछले साल केएल राहुल ने अथ‍िया के बर्थडे के दिन अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया के जरिये ऑफिशियल किया  था। वहीं इसी के बाद से अथ‍िया भी सोशल मीड‍िया पर अपने रिलेशन को लेकर ओपन हुईं। हालांकि, दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब जोरों शोरों से चल रहे थे, बस इंतजार था तो दोनों के इसे पब्ल‍िक करने का। वहीं दूसरी ओर अहान शेट्टी लंबे समय से तान्या श्रॉफ संग रिलेशन में हैं। 
 अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म तड़प से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।  इस फिल्म में अहान के अपोज‍िट तारा सुतार‍िया दिखाई दी थी। इस रोमांट‍िक एक्शन ड्रामा  फिल्म में अहान की एक्ट‍िंग को सराहा गया था।  फिल्म के प्रीमियर में अहान, तान्या, अथ‍िया, केएल राहुल चारों, सुनील और उनकी पत्नी माणा शेट्टी के साथ नजर आए थे। 

Desk Team