क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच रिश्ता काफी गहरा और पुराना है। दोनों जगत के कई ऐसे सितारे है जो एक दुसरे पर दिल हार चुके है। अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा बहुत से ऐसे कपल है जिन्होंने बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच प्यार भरा रिश्ता बनाया है।

अब एक और कपल को लेकर काफी चर्चा हो रही है जिसमे भारतीय टीम के स्टार क्रिकटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है जिससे इनके रिलेशनशिप में होने की खबर को और मजबूती मिली है।

बीती रात अथिया शेट्टी और केएल राहुल को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया है। इन तस्वीरों में अथिया काले रंग के ब्लेजर और सफेद क्रॉप टॉप में नजर आई, वहीं केएल राहुल सफेद टीशर्ट और डेनिम जैकेट में बेहद डैशिंग लग रहे थे।
दोनों एक साथ कार में आते हुए देखे गए और पपराजी की नजर में आते ही इनकी एक साथ काफी तस्वीरें खींची गयी। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने अफेयर की ख़बरों को सिरे से नकार दिया है पर सोशल मीडिया से लेकर करीबी सूत्रों तक यही चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

हाल ही में अथिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया अपर काफी वायरल हुआ था और इस पोस्ट पर फैशन डिजाइनर विक्रम फणनवीस ने केएल राहुल को लेकर कमेंट भी किया था। विक्रम और अथिया की चैट से भी इस बात का अंदाजा लगाया गया था कि अथिया और राहुल रिलेशनशिप में है।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अथिया शेट्टी जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को देबा मित्रा हसन डायरेक्टर कर रहे हैं और राजेश और किरण भाटिया फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।अथिया शेट्टी ने फिल्म ‘हीरो’ से 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस फिल्म में उनके अपोजिट सूरज पंचोली लीड रोल में थे ।



Download Android App
Download iOS App




