शादी से पहले बड़ा खुलासा,रणवीर सिंह की इस हरकत से नफरत करती हैं Deepika Padukone

Summary :

Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने अपनी शादी का हाल ही में ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगाते हुए फैंस

Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने अपनी शादी का हाल ही में ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगाते हुए फैंस के साथ ये खबर शेयर की है। बता दें कि इसी को लेकर दीपिका पादुकोण ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 6 में कई खुलासे भी किए हैं।

दीपिका पादुकोण को नहीं है रणवीर सिंह की यह हरकत पसंद

यह वीडियो फैमस शो ‘कॉफी विद करण 6’ का है जिसमें आलिया और दीपिका साथ में नजर आ रही हैं। यहां करण ने दीपिका से बैक टू बैक तीन बातें बताने के लिए बोला जिसमें रणबीर से नफरत प्यार और टॉलरेट करने वाली वजहें बतानी थी।

दीपिका ने बताया कि रणवीर की वो कौनसी बात है जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।  करण ने Deepika Padukone
से पूछा कि वो रणवीर किस बात से प्यार करती हैं किस बात से नफरत करती हैं और ऐसा क्या है जो उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। इसके जवाब में Deepika Padukoneने बताया कि रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं।

https://www.instagram.com/p/BpM8GHAl5NZ/?utm_source=ig_embed

वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं रणवीर की यही चीज उन्हें बेहद खास बनाती है और उन्हें इससे प्यार है। वहीं जब बुरी आदत के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं।

https://www.instagram.com/p/BpNAC-tl6N9/?utm_source=ig_embed

वहीं इस सवाल के जवाब में कि ऐसा क्या है जो उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है, के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रणवीर का फैशन सेंस उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। बता दें कि रविवार को कॉफी विद करण के छठे सीजन की ओपनिंग आलिया भट्ट और Deepika Padukone ने की। ये दोनों इस शो में बतौर पहले गेस्ट पहुंची थीं।

बता दें की Deepika Padukone और रणवीर पिछले करीब पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आने वाली 14/15 नवंबर को दोनों शादी कर लेंगे। दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख का एलान किया।

https://www.instagram.com/p/BpMRx9CBO1S/?utm_source=ig_embed

Desk Team