‘ये हैं महोब्बते’ फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukerjee) इन दिनों होने पति चिराग बाटलीवाला (Chirag Batliwalla) संग अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। लम्बे समय से अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस अब अपने हनीमून की वीडियो शेयर करती नज़र आयी।

अपने इस खूबसूरत लम्हो को जीने एक्ट्रेस पति संग फ़्रांस पहुंची हैं। कृष्णा ने इस बीच अपने इंस्टाग्राम से पति संग एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में कृष्णा पति के साथ पानी में मस्ती करती दिखी। इन तस्वीरो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बिकिनी पहने पति चिराग के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। तो वहीं चिराग अपनी वाइफ को देख देखकर डांस स्टेप्स फॉलो कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि दोनों साथ में कितने क्यूट लग रहे हैं। वहीं कई लोगों को चिराग का अपनी पत्नी की तरफ प्यार से देखना काफी लुभा रहा हैं।

हनीमून के लिए फ्रांस पहुंचे कृष्णा और चिराग
चिराग और कृष्णा अपना हनीमून मनाने फ्रांस के Praslin गए हैं। ये वीडियो वहां के एक नेशनल पार्क की है, जहां दोनों पानी में भीगते और डांस करते दिख रहे हैं। साथ ही बताद दे कि कृष्णा अपने हनीमून से अब तक कई फोटोज फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं जिनपर उनके फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कृष्णा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी ढेरों तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस कभी मैगी खाते तो कभी आलू पूरी खाती दिखी थीं जिसके बाद से ही इन तस्वीरो का सिलसिला जारी हैं।
विदेश में 1800 रुपए की मैगी खाती दिखी कृष्णा

इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी से हनीमून की और भी कई झलकियां दिखाई थीं। जहां वे महंगी मैगी खाती नज़र आई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे इतनी महंगी मैगी खा रही थीं और पीछे से पति उनका मजाक उड़ाते हुए दिख रहे थे। वीडियो में उन्हें कहते सुना गया ‘1800 की मैगी खा रही है.’ वहीं एक्ट्रेस एक और इंस्टा पोस्ट में आलू पूरी खाती दिखीं जिसमे वह काफी क्यूट लग रही थी।
गोवा में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग
हनीमून से पहले कृष्णा अपनी शादी की तस्वीरो को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हुई देखि गई थी। जिसमे उन्होंने अपनी शादी के लिए गोवा को चूज़ किया था। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला संग गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली कृष्णा की हर एक वेडिंग पिक्चर्स ने लोगो का दिल जीता था। जिसमे उनका हल्दी लुक हो या फिर हो संगीत लुक हर किसी की चर्चा अबतक टीवी जगत में हो रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



