ससुराल में Kriti Kharbanda का पति Pulkit Samrat संग ढोल नगाड़ों के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम

Summary :

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं 15 मार्च को कपल ने हरियाणा के मानेसर में सात फेरे लिए, कपल ने अपने इस खास दिन की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं अब कृति अपने पति पुलकित के दिल्ली वाले घर पहुंची जहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ, इस दौरान नए नवेला कपल ने जमकर डांस किया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। एक्ट्रेस का ससुराल में जोरदार हुआ स्वागत कपल के शादी का लुक हुआ वायरल फैंस से लेकर सेलेब्स कपल को बधाई देते हुए नजर…

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं 15 मार्च को कपल ने हरियाणा के मानेसर में सात फेरे लिए, कपल ने अपने इस खास दिन की तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं अब कृति अपने पति पुलकित के दिल्ली वाले घर पहुंची जहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ, इस दौरान नए नवेला कपल ने जमकर डांस किया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।

  • एक्ट्रेस का ससुराल में जोरदार हुआ स्वागत
  • कपल के शादी का लुक हुआ वायरल
  • फैंस से लेकर सेलेब्स कपल को बधाई देते हुए नजर आए

बॉलीवुड के पावर कपल में से एक पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 15 मार्च को हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं कपल ने मानेसर के एक ग्रैंड रिजॉर्ट में सात फेरे लिए हैं शादी के एक दिन बाद यानी 16 मार्च को कपल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, अब ग्रह प्रवेश की भी वीडियो सामने आ गई हैं, इस वीडियो में कृति साड़ी में नजर आईं वहीं पुलकित कुर्ता और धोती में दिखे, इस दौरान कपल ने ढोल की ताल पर खूब डांस किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एक्ट्रेस का ससुराल में जोरदार हुआ स्वागत

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का उनके दिल्ली स्थित घर में भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जिसमें कृति फ्लावर प्रिंट साड़ी, डीप नेक ब्लाउज, हाथों में चूड़ा, मैचिंग जूलरी के साथ मांग में सिंदूर लगाए अपने ससुराल पहुंचीं। वहीं, पुलकित सफेद धोती कुर्ता में दिखाई दिए। दूसरी वीडियो में देखने को मिल रहा है कि घर के अंदर प्रवेश करते ही कपल ढोल पर डांस करने लग जाते हैं। वहीं, कृति के सास-ससुर उनके ऊपर पैसे न्योछावर करते हुए दिखाई देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कपल के शादी का लुक वायरल

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर छाई हैं इस दौरान कपल काफी खुश नजर आया। शादी में कपल ने बेहद यूनिक लुक अपनाया, एक्ट्रेस ने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा न पहनकर पिंक कलर का लहंगा पहना है जिसपर हैवी एंब्रॉयडरी है इस लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थी, वही, पुलकित की शेरवानी भी काफी खास थी, सिर्फ कलर ही नहीं, बल्कि उनकी शेरवानी पर गायत्री मंत्र भी लिखा हुआ था। फैंस से लेकर सेलेब्स कपल को बधाई देते हुए नजर आए हैं

Priya Mishra