दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने पंजाब में गायक की हत्या के लगभग दो साल बाद रविवार को एक बच्चे का स्वागत किया।इस बात की जानकारी बलकौर सिद्धू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
- Sidhu Moosewala के घर गूंजी किलकारी
- पिता ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
आपको बता दें इस बात की जानकारी खुद बलकौर सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहली तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो अपने बेटे को गोद में लिए बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके साइड में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर रखी हुई है, जिस पर लिखा है- ‘लेजेंड कभी नहीं मरते’.
दिनदहाड़े हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
दरअसल, 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाबी गायक को बेहद नजदीक से गोली मारी गई और मनसा सिविल अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।हमलावरों ने मूसेवाला पर 30 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं, जिसे स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की सीट पर गिरा हुआ पाया।मूसेवाला ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन आप के विजय सिंगला से हार गए थे।23 नवंबर को, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिश्नोई को दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए युवाओं को भर्ती करने की कथित साजिश से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App




