Share Market Update: इस सरकारी कंपनी को मार्च महीने में अब तक 2 ऑर्डर मिल चुके हैं। पिछले 1 साल में इस कंपनी के स्टॉक में 240% की ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है।
Highlights
- साल भर में धाकड़ रिटर्न
- RailTel Corporation को मिला नया रिकॉर्ड
- सोमवार को दिख सकता है एक्शन
सरकारी क्षेत्र की रेलवे कंपनी RailTel Corporation को एक नया ऑर्डर मिला है, जिसके बाद सोमवार को शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। रेलवे सेक्टर की मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी का यह ऑर्डर बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (BEPC) से मिला है।
BEPC से इस कंपनी को कुल ₹1.30 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इससे ठीक पहले कंपनी को ओड़िशा कम्प्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (OCAC) से ₹113.46 करोड़ का ऑर्डर मिला था।
कंपनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ओड़िश की स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से मौजूदा कमांड कंट्रोल सेंटर को अपग्रेड करने के लिए यह ऑर्डर मिला है। इसके ऑर्डर के तहत कंपनी को ओड़िशा की स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के लिए यूनिफाईड कमांड कंट्रोल सेंटर बनान होगा।
RailTel Corporation सरकारी क्षेत्र की कंपनी है, जो VPN और ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराती है। साल 2000 में शुरू हुई इस कंपनी का काम देशभर में ब्रॉडबैंड, टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क का काम करती है। साथ ही ट्रेनों में कंट्रोल ऑपरेशन और रेलवे के लिए सेफ्टी सिस्टम के लिए काम करती है।
पिछले कुछ समय में अन्य सरकारी कंपनियों की तरह ही इस कंपनी के शेयर में भी धाकड़ तेजी देखने को मिली है. हालांकि, पिछले एक महीने में इस स्टॉक में कुछ गिरावट भी देखने को मिली है। लेकिन, पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 63% से ज्यादा रिटर्न देखने को मिला है, जबकि, पिछले एक साल में यह रिटर्न 243% से ज्यादा है। शुक्रवार (15 मार्च) को यह स्टॉक 4% चढ़कर ₹352.85 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
नोट – इस खबर दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App






