ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन वाले कमर्शियल ऐड को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक्ट्रेस कृति सेनन के इस ऐड में उनका आउटफ़िट और पेट डॉग को राखी बांधने के सीन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। कंगना रनौत के हमले के बाद अब इस पूरे विवाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कूद पड़ी हैं। उर्वशी ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कृति और ब्रांड की सोच पर सवाल उठाए हैं और संस्कृति के सम्मान की बात कही है।
कंगना के बाद उर्वशी ने मारा ताना- परंपराओं के साथ न हो खिलवाड़
🚨 AFTER KANGANA, NOW URVASHI RAUTELA! 🔥
Urvashi indirectly SUPPORTS Hindus’ concerns over GIVA’s ad featuring Kriti Sanon:
“Creativity should NOT come at the cost of CULTURAL SENSITIVITY… Raksha Bandhan carries DEEP SENSITIVITY for MILLIONS who are proud of our TRADITIONS.”…— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 29, 2026
ऐड को लेकर ट्रोल्स का सामना कर रहीं कृति सेनन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने इस ऐड में कृति के ‘इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट‘ कपड़ों को फेस्टिवल के हिसाब से गलत बताया था।अब उर्वशी रौतेला ने भी इस पर अपनी फीडबैक दी है।
उर्वशी ने कहा कि क्रिएटिविटी का स्वागत है, लेकिन यह कभी भी कल्चरल सेंसिटिविटी की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि रक्षाबंधन करोड़ों लोगों की आस्था और परंपरा से जुड़ा फेस्टिवल है, इसलिए ऐड बनाते समय लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।
उन्होंने ये भी कहा कि “मेरा मानना है कि क्रिएटिविटी कभी भी परंपराओं और रीति-रिवाजों को चोट पहुँचाकर नहीं आनी चाहिए। जब हम अपनी आज़ादी या क्रिएटिविटी का जश्न मनाते हैं, तो हमें यह भी समझना होगा कि जब बात किसी ब्रांड के कैंपेन की आती है, तो लाखों लोग उससे जुड़े होते हैं। वे अपने त्योहारों पर बहुत गर्व महसूस करते हैं।
हमें इस बात को लेकर बिल्कुल साफ़ रहना होगा कि हम क्रिएटिविटी और रक्षाबंधन जैसे पवित्र और सांस्कृतिक महत्व वाले त्योहार को गलत तरीके से एक साथ नहीं मिला सकते। मैं हमारी परंपराओं और भाई-बहनों के इस खूबसूरत त्योहार का बहुत सम्मान करती हूँ। मुझे लगता है कि हमें एक सीमा तय करनी होगी। आज की महिलाएँ आज़ाद हैं, और आगे की सोच रखती हैं, लेकिन हमें यह समझना होगा कि हम क्या और कहाँ कर रहे हैं। ब्रांड को भी बहुत सावधान रहना चाहिए। एन्ड में हम सभी इंडियंस हैं और हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना ही होगा।
क्या था वो विवादित विज्ञापन, जिस पर भड़का लोगों का गुस्सा?

दरअसल, यह पूरा बखेड़ा GIVA ज्वेलरी के रक्षाबंधन स्पेशल एड से शुरू हुआ था। विज्ञापन में कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नज़र आ रही थीं। वीडियो में उन्हें भाई के साथ-साथ अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) को भी राखी बांधते दिखाया गया था।
“सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि त्योहार के मौके पर ऐसे कपड़े और सीन दिखाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को दुखाया गया है। चारों तरफ से भारी विरोध होने के बाद आखिरकार ब्रांड ने विवादित विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया।
‘संस्कृति दिल में होती है’ – कृति और नूपुर ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

विवाद बढ़ने पर कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर सेनन ने क्रिटिक्स को करारा जवाब दिया था। कृति ने अपनी पोस्ट में कहा था कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, समाज यह तय करना बंद करे। उन्होंने लिखा, “संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।“ वहीं नूपुर सेनन ने भी कृति का बचाव करते हुए लोगों से अपनी सोच बदलने की अपील की थी। हालांकि, कृति के इस बयान के बावजूद बॉलीवुड गलियारों में यह बहस थमने का नाम नहीं ले रही है।
हालांकि, इस मामले की पड़ताल करने पर पता चलता है कि उर्वशी रौतेला की तरफ से इस कंट्रोवर्शियल ऐड या कृति सेनन को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।यह दावा पूरी तरह से सोशल मीडिया यूजर्स, फैंस और ट्रेंडिंग मीम पेजों की आपसी चर्चा और पोस्ट्स के जरिए फैलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि “ज्ञान देने से पहले खुद के फैशन सेंस को देखना चाहिए, जब त्योहार की बात आए तो पहनावा पारंपरिक ही अच्छा लगता है।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “अगर देश में बिज़नेस करना है, तो यहां की परंपराओं का भी सम्मान होना चाहिए।”
Read More: KRK Hanuman Ansh Twitter Post: ‘हनुमान अंश’ बनी बॉक्स ऑफिस की ‘गोल्ड माइन’, 4th वीक..


Download Android App
Download iOS App




