Kritika Malik on Pregnancy: सोशल मीडिया पर यूट्यूबर अरमान मलिक का परिवार अपनी शादियों और बच्चों को लेकर लगातार सुर्खियों में बना रहता है। फिलहाल, अरमान की दोनों पत्नियों से उनके कुल पांच बच्चे हैं—पहली पत्नी पायल से चार बच्चे और दूसरी पत्नी कृतिका से एक बेटा। पांच बच्चों के माता-पिता बनने के बाद भी इस परिवार में अक्सर नए मेहमान के आने को लेकर कयास लगते रहते हैं।
कुछ समय पहले कृतिका ने आईवीएफ (IVF) के जरिए जुड़वां बच्चों की प्लानिंग करने की बात कही थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने बयान को बदलते हुए साफ किया है कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है और वे कोई नया बेबी नहीं चाहतीं।
Kritika Malik on Pregnancy: Kritika Malik ने शेयर की फैंस के साथ गुड न्यूज़!

अपने नए व्लॉग में कृतिका ने बताया कि उन्होंने अभी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की है। उनका मानना है कि बच्चे भगवान की देन होते हैं। कृतिका ने पायल का उदाहरण देते हुए कहा कि पायल ने आईवीएफ के बाद कभी नहीं सोचा था कि वो दोबारा मां बन पाएंगी। लेकिन उन्होंने नेचुरली कंसीव किया और उनके घर में छोटे बेटे रूद्र का जन्म हुआ। कृतिका का कहना है कि ये सब माता रानी की कृपा से हुआ है और उन्होंने खुद अभी कुछ तय नहीं किया है। उन्होंने फैंस से वादा किया कि जब भी वो मां बनेंगी, वो सबको जरूर बताएंगी।
मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक के घर में एक बार फिर किलकारी गूंजने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, कृतिका मलिक फिलहाल दोबारा फैमिली प्लानिंग के मूड में नहीं दिख रही हैं, लेकिन उनकी सौतन और सहेली पायल मलिक इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में घर आए किन्नरों ने भी कृतिका को जल्द ही मां बनने का आशीर्वाद दिया था। गौरतलब है कि अरमान मलिक कई बार मजाकिया अंदाज में बच्चों की एक ‘क्रिकेट टीम’ बनाने की इच्छा जता चुके हैं और उनका मानना है कि वह अपने सभी बच्चों को एक बेहतरीन जिंदगी दे सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फैंस को यह खुशखबरी कब मिलती है।
यूट्यूबर Armaan Malik है इतने बच्चों के पिता

बता दें कि अरमान मलिक के पहली पत्नी पायल से 4 बच्चे हैं, 3 बेटे और 1 बेटी। वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका से अरमान को एक बेटा है जैद। लेकिन कृतिका कई बार ये ख्वाहिश जता चुकी हैं कि वो भी और बच्चे करना चाहती हैं। अब अरमान मलिक के बच्चों की गिनती कहां जाकर रुकेगी ये देखने वाली बात होगी।


Download Android App
Download iOS App




