KRK को मिला सबक, 14 दिन तक जेल में रहेंगे कैद, अगली बार सोच समझकर करेंगे ट्वीट

Summary :

कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके आज सुबह से ही सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर ही केआरके को मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। उनके एक ट्वीट के लिए केआरके को 14 दिन की जेल हो गई है।

कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके आज सुबह से ही सुर्खियों में बने हुए है। मुंबई आते ही केआरके को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर ही केआरके को मुंबई की मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। अपने ट्वीट्स के कारण केआरके विवादों में फंस गए हैं। 
उनके एक ट्वीट के लिए केआरके को 14 दिन की जेल हो गई है। बता दें कि KRK खिलाफ मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक केआरके ने बोरीवली कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है। इस मामले में शाम 4 बजे कोर्ट में सुनवाई होनी है।
दरअसल केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के 2 दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दोनों के निधन के बाद केआरके ने लिखा था, ‘मैं सीरियस होकर ये बात करना चाहता हूं कि मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता।’ 
इसके अलावा केआरके ने 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने ये ट्वीट तब किया था जब ऋषि कपूर अस्पताल में एडमिट थे। उन्होंने ट्वीट में लिखा था- ‘सर, ठीक होकर जल्दी वापिस आना, निकल मत लेना, क्योंकि शराब की दुकान बस 2-3 दिन के बाद खुलने वाली है।’ 
ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले एक्टर इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। केआरके ने उनके लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद कमाल पर 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने कमाल के खिलाफ सेक्शन 294 के तहत मामला दर्ज किया था।

Desk Team