KRK को ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने किया वेलकम, नाराज हो गए फैंस

Summary :

कमाल राशिद खान यानी KRK वापसी ट्विटर पर आ गए हैं। बता दें कि जब केआरके ने फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के क्लाइमैक्स का खुलासा किया था उसके बाद से ही उनके ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया था।

कमाल राशिद खान यानी KRK वापसी ट्विटर पर आ गए हैं। बता दें कि जब केआरके ने फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के क्लाइमैक्स का खुलासा किया था उसके बाद से ही उनके ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया था।

अमिताभ बच्चन ने किया केआरके का ट्विटर पर स्वागत

 

इसके बाद से तो केआरके ने अपना अकाउंट दुबारा से रीस्टोर करने के लिए काफी हाथ पैर मारे थे। लेकिन पर ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया था। उस समय केआरके ने आत्महत्या करने तक की धमकी दे दी थी। लेकिन वह बात भी नहीं बनी थी। अब आखिरीकार सोशल मीडिया के इस प्लैटफॅार्म पर उनकी वापसी हो गई है तो इसके साथ ही बिग बी ने भी ट्वीट करके उनका स्वागत किया है।

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट

बिग बी ने लिखा, ”बिना किसी लाग-लपेट के सीधी बात करने वाला कमाल राशिद खान वपास आ चुका है। सीट बेल्ट बांध लें। अब अमिताभ बच्चन ने तो वेलकम कर दिया। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये ट्वीट कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके बाद शुरू हो गया रिएक्शन्स और ट्रोलिंग का सिलसिला। संजना नाम की एक यूजर ने लिखा, ऐसे 2 रुपए के इंसान के लिए आप ट्वीट क्यों कर रहे हो?

बाकि सितारों ने किया इस तरह केआरक के लिए ट्वीट

https://twitter.com/zmilap/status/1036521177513000961

इस तरह लोगों ने अमिताभ बच्चन को किया ट्रोल

रईस भाई ने लिखा, ये शर्म की बात है जब आप जैसा सीनियर आदमी केआरके जैसे शख्स का स्वागत करता है। जो लोगों को गालियां देता है, महिलाओं के लिए गलत बातें बोलते है और नेगेटिविटी फैलाता है। ये अच्छी बात नहीं सर।

दिलवाला ने लिखा, देखकर दुख हुआ कि बिग बी ने 2 कौड़ी के इंसान के लिए ट्वीट किया। इन ट्वीट्स के बीच खान मोहम्मद ने एक बड़ी बात कही। उन्होंने लिखा, सर भूलिए मत कि केआरके का अकाउंट डीएक्टिवेट कराने के पीछे किसका हाथ था. वह आमिर खान थे। क्योंकि केआरके ने सीक्रेट सुपरस्टार का क्लाइमैक्स लीक किया था। अब आप आमिर के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ कर रहे हैं। सतर्क रहिए किसी ऐरे गैरे को खुश करने के लिए अपने कोस्टार को नाराज मत करिए।

https://twitter.com/Angoor_aadmi/status/1036683337736302592

Desk Team