The Kapil Sharma शो में नहीं होगी सपना की वापसी, इस वजह से Krushna Abhishek ने लिया ये फैसला

Summary :

जब से ये खबर आई है कि कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो को छोड़ रहे हैं तब से उनके फैंस इसके पीछे की वजह जानना चाहते थे और अब खुद कृष्णा ने इसका कारण बता दिया है.

छोटे पर्दे का सबसे
फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा
के नए सीजन का
आगाज होने जा रहा है। हाल ही में प्रोमो शूट के बाद इसकी वापसी कन्फर्म कर दी गई
है। कॉमेडिन कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह ने शो से अपने लुक की झलक भी सोशल
मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर दी है। वहीं अब शो से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर
सामने आ रही है जिसके मुताबिक शो में सपना के किरदार में नजर आने वाले कॉमेडियन कृष्णा
अभिषेक अब शो का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की पुष्टि खुद कृष्णा ने की है।

The Kapil Sharma Show: New season of comedy show to begin soon; know date,  time, cast & other deets here! | Tv News – India TV

दरअसल, कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है।
वहीं जब इस तरह की खबरें आने के बाद कॉमेडियन के फैंस काफी परेशान हो गए है। ऐसे
में कृष्णा से जब इसके पीछे की वजह पूछी गईं तो उन्होंने एक लाइन में शो छोड़ने का
कारण भी बता दिया।
हाल ही में दिए एक
इंटरव्यू में कृष्णा ने शो छोड़ने पर सीधे तो कुछ नहीं कहा बस
एग्रीमेंट इश्यू बोलकर बात टाल दी है।

कहा जा रहा है कि इस बार कृष्णा एग्रीमेंट में अपनी फीस बढ़वाने पर अड़े हुए
हैं लेकिन मेकर्स इसके लिए राजी नहीं है। लिहाजा अब उन्होंने नए सीजन से पैर वापस
खींचने का फैसला ले लिया है। कृष्णा की फीस की बात करें तो वह एक एपिसोड के 10-12
लाख रुपये लेते थे और ये शो हफ्ते में दो बार आता था। वहीं कृष्णा शो के ज्यादातर
एपिसोड में ही नजर आते थे।

बता दें कि कृष्णा अभिषेक काफी समय से द कपिल शर्मा शो से जुड़े हुए हैं और वो
इसमें कई अलग-अलग किरदारों में नजर आते हैं. उनका नालासोपारा की सपना का किरदार तो
फेमस है ही इसके साथ ही कभी जग्गू दादा
, कभी धर्मेंद्र तो कभी
जीतेंद्र बनकर भी वो ऑडियंस को खूब हंसाते हैं। फैंस उनके हर किरदार को काफी पसंद
करते है इतना ही नहीं कई बार सेलेब्स तक उनके सपना के किरदार की तारीफ करते नजर आए
हैं।

Desk Team