KSBKBT 2 04 June Spoiler Alert: शान्तिनिकेतन की दहलीज़ पर Rio-Niyati की दस्तक, आरती उतारने वाली Tulsi को क्या पता… पीठ पीछे तैयार है बर्बादी का चक्रव्यूह

Summary :

KSBKBT 2 04 June Spoiler Alert: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों की धड़कनें बढ़ाए हुए है। शो में हर बीतते दिन के साथ एक ऐसा नया बवंडर आ रहा है, जिसने फैंस को टीवी स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया है। जहाँ एक तरफ घर की मुखिया तुलसी अपने बिखरे परिवार को समेटने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ, घर के कुछ लोगों के दिल में इतनी नफरत भरी है कि वो पूरे परिवार को बर्बाद करना चाहते हैं। अब शान्तिनिकेतन में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई है, जो…

KSBKBT 2 04 June Spoiler Alert: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों की धड़कनें बढ़ाए हुए है। शो में हर बीतते दिन के साथ एक ऐसा नया बवंडर आ रहा है, जिसने फैंस को टीवी स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया है। जहाँ एक तरफ घर की मुखिया तुलसी अपने बिखरे परिवार को समेटने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ, घर के कुछ लोगों के दिल में इतनी नफरत भरी है कि वो पूरे परिवार को बर्बाद करना चाहते हैं। अब शान्तिनिकेतन में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई है, जो इस घर की सुख-शांति को पूरी तरह खत्म कर देगा।

KSBKBT 2 04 June Spoiler Alert: बदले की नीयत से शान्तिनिकेतन में एंट्री, रियो के खौफनाक इरादे

KSBKBT 2 04 June Spoiler Alert
KSBKBT 2 04 June Spoiler Alert ( Source: Social Media)

दरअसल, रियो और उसकी माँ नीयति की शान्तिनिकेतन में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। तुलसी को लगता है कि वह अपने पोते को उसका हक देकर सब कुछ ठीक कर देगी, लेकिन सच तो कुछ और ही है। नीयति शुरुआत में इस घर में आने से कतरा रही थी, क्योंकि उसे डर था कि उसके बेटे को वह सम्मान नहीं मिलेगा जो दूसरों को मिलता है।

तुलसी ने प्यार से वादा किया कि वह रियो को उसका पूरा अधिकार दिलाएगी। लेकिन असली खेल तो रियो के दिमाग में चल रहा है। रियो ने अपनी माँ को समझाकर घर चलने के लिए राजी किया। उसने साफ कर दिया है कि उसे इस खानदान की धन-दौलत या बिजनेस में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि उसके दिल में सिर्फ और सिर्फ अपने पिता का बदला लेने की आग सुलग रही है। वह तुलसी के इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसे अंदर ही अंदर बर्बाद करना चाहता है।

KSBKBT 2: अपनों की नाराजगी के बीच तुलसी ने किया गृह-प्रवेश, रियो की ‘अच्छाई’ का ढोंग

KSBKBT 2
KSBKBT 2 ( Source : Social Media)

जैसे ही तुलसी रियो और नीयति को लेकर घर पहुँचती है, पूरे शान्तिनिकेतन का माहौल स्ट्रेस्फुल हो जाता है। नंदिनी और गौतम इस फैसले के सख्त खिलाफ हैं। नंदिनी ताना मारते हुए कहती है कि अच्छा हुआ वो लोग नहीं आए, शायद भगवान की यही मर्जी थी। तभी तुलसी शान्तिनिकेतन के दरवाजे खोलती है और रियो-नीयति की आरती उतारकर पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका गृह-प्रवेश कराती है।

गौतम के कड़े सवालों का जवाब देते हुए तुलसी कहती है कि रियो इस घर का चिराग है। भले ही वह अंश का खून है, लेकिन उसकी परवरिश करण ने की है, इसलिए वह अंश जैसा बिल्कुल नहीं है। तुलसी रियो की इस नकली अच्छाई के जाल में पूरी तरह फंस चुकी है। दूसरी तरफ, अपने कमरे में कदम रखते ही रियो के तेवर बदल जाते हैं। वह नीयति से कहता है कि अब यहीं से उनकी बर्बादी का असली सिलसिला शुरू होगा।

KSBKBT 2 Twist: वैष्णवी के साथ सरेआम बदतमीजी और पावर ऑफ अटॉर्नी का महा-मुकाबला

KSBKBT 2 Twist
KSBKBT 2 Twist ( Source : Social Media)

कहानी में सिर्फ रियो का बदला ही नहीं, बल्कि एक और दर्दनाक मोड़ आने वाला है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि वैष्णवी सड़क पर खड़ी होकर अपने प्यार पार्थ का इंतजार कर रही होगी। इसी बीच वह गलती से एक अनजान गाड़ी को पार्थ की कार समझकर रोकने की कोशिश करेगी। कार में बैठे कुछ शैतान और गुंडे वैष्णवी के साथ सरेआम बदतमीजी करेंगे और उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींचने का प्रयास करेंगे। इस हादसे के बाद शो में बड़ा हंगामा होना तय है।

वहीं दूसरी ओर, तुलसी ने घर के वारिसों को परखने के लिए एक बहुत बड़ा दांव खेल दिया है। वह घर की ‘पावर ऑफ अटॉर्नी‘ सौंपने के लिए पार्थ और रियो के बीच कॉम्पिटिशन कराने की बात कहेगी। तुलसी दोनों को 5000 बंधेज की साड़ियां सौंपकर बिजनेस में अपनी काबिलियत साबित करने को कहेगी। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि रियो अपनी नफरत की चाल से यह बाजी जीतता है या पार्थ अपनी ईमानदारी से शान्तिनिकेतन की लाज बचाता है।

Read More: KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert: क्या शांतिनिकेतन में कदम रखते ही Nandini का जीना हराम कर देगी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।