KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert: क्या शांतिनिकेतन में कदम रखते ही Nandini का जीना हराम कर देगी Niyati? तुलसी के एक फैसले से Virani खानदान में आएगी गहरी दरार

Summary :

KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल में हर दिन ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्हें देख फैंस दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हैं। बीती रात के एपिसोड ने तो दर्शकों के होश ही उड़ा दिए, जहां आखिरकार नीयति के सामने उसके अतीत का वो काला सच आ गया जिसे बरसों से छिपाया जा रहा था। अपनी याददाश्त वापस आते ही नीयति के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और अब विरानी परिवार की…

KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल में हर दिन ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिन्हें देख फैंस दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हैं। बीती रात के एपिसोड ने तो दर्शकों के होश ही उड़ा दिए, जहां आखिरकार नीयति के सामने उसके अतीत का वो काला सच आ गया जिसे बरसों से छिपाया जा रहा था।

अपनी याददाश्त वापस आते ही नीयति के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और अब विरानी परिवार की मुखिया तुलसी विरानी उसके निशाने पर आ चुकी हैं। आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और भी दोगुना होने वाला है क्योंकि शांतिनिकेतन में एक ऐसा बवंडर आने को तैयार है जो पूरे विरानी साम्राज्य को हिलाकर रख देगा। आइए आपको बताते हैं कि इस बार कहानी में कौन से 3 बड़े धमाके होने जा रहे हैं।

KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert:  तुलसी विरानी पर लगाया अपने ही बेटे के कत्ल का संगीन आरोप

KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 03 June 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

सीरियल के आने वाले ट्रैक में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। नीयति को अब अपना पूरा अतीत साफ-साफ याद आ चुका है। उसे याद आ गया है कि कैसे विदेश में अंश और उसके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। वह प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके बाद अंश ने भारत लौटकर उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन भारत आते ही अंश को गोली मार दी गई थी। नीयति इस बात को लेकर बुरी तरह टूट जाती है कि वह अब तक एक झूठी जिंदगी जी रही थी और करण को अपना पति मान रही थी।

जब नीयति इस बात पर रो रही होगी कि करण ने उससे सच क्यों छिपाया, तभी रियांश (रियो) करण का बचाव करेगा और कहेगा कि वह तो सिर्फ हमारी रक्षा कर रहे थे। असली गुनहगार तो दादी यानी तुलसी विरानी हैं। इसी बीच जब तुलसी वहां पहुंचेगी, तो नीयति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। तुलसी जब कहेगी कि मुसीबत में अपने ही काम आते हैं, तो नीयति पलटवार करते हुए सीधा वार करेगी और कहेगा- “अपने वो… जो अपने ही सगे बेटे को गोली मार देते हैं?” नीयति के इस कड़वे बोल को सुनकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2: नंदिनी के हक पर तुलसी ने फेरा पानी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 ( Source: Social Media)

तुलसी विरानी लाख कड़वाहट के बावजूद नीयति और रियो को उनका खोया हुआ अधिकार दिलाना चाहती है। वह दोनों से जिद करेगी कि उन्हें शांतिनिकेतन वापस चलना होगा। इस पर जब नीयति पूछेगी कि वह किस हैसियत से वहां जाए, तो तुलसी साफ कह देगी कि रियो इस घर का खून है और उसे उसका पूरा हक मिलेगा। तुलसी दोनों को लेकर जैसे ही शांतिनिकेतन पहुंचेगी, घर में हंगामा मच जाएगा।

नंदिनी इस बात का खुलकर विरोध करेगी। नंदिनी का मानना है कि जब नीयति की याददाश्त आ चुकी है, तो उसका और रियो का इस घर में रहना ठीक नहीं है। लेकिन तुलसी यहां नंदिनी की एक नहीं सुनेगी और उसे चुप कराते हुए अतीत का जिक्र करेगी । तुलसी कहेगी कि करण भी तो मंदिरा का बेटा था, लेकिन उसने उसे अपनाया और पूरा हक दिया, तो फिर रियो के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? तुलसी के इस फैसले से नंदिनी का दिल पूरी तरह टूट जाएगा और घर में एक नई जंग की शुरुआत हो जाएगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पार्थ के विरोध के बीच तुलसी ने खेला बड़ा दांव

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source : Social Media)

कहानी में असली मज़ा तब आएगा, जब पूरे बिज़नेस को संभालने की बात सामने आएगी। रियो की घर में एंट्री से पार्थ बेहद नाराज और अनसेफ महसूस कर रहा है। वह वैष्णवी के सामने अपना डर जाहिर करेगा कि उसे रियो पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है। पार्थ को साफ शक है कि रियो सिर्फ और सिर्फ विरानी परिवार का बिजनेस हड़पने के इरादे से इस घर में घुसा है। हालांकि वैष्णवी इस मामले में तुलसी का साथ देगी।

दूसरी तरफ, तुलसी विरानी भी इतनी आसानी से सब कुछ किसी के हवाले नहीं करने वाली। वह पार्थ और रियो के सामने बिजनेस की ‘पावर ऑफ अटॉर्नी‘ देने से पहले एक मुश्किल टेस्ट रखेगी। तुलसी दोनों को 5000 बंधेज साड़ियां बेचने का एक कड़ा टास्क देगी और शर्त रखेगी कि जो भी इस टास्क को बेहतर तरीके से पूरा करेगा, विरानी साम्राज्य की चाबी उसी को मिलेगी। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो रियो साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल करके इस टास्क में अव्वल आ जाएगा और धोखे से विरानी परिवार का पूरा बिजनेस अपने नाम कर लेगा, जिससे नंदिनी और पार्थ की जिंदगी पूरी तरह नर्क बन जाएगी।

Read More: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 02 June Spoiler Alert: नियति की याददाश्त लौटते ही Virani हवेली में मचा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।