Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 02 June Spoiler Alert: स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर और धमाकेदार शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों के दिलों की धड़कन बना हुआ है। शो में हर रोज आने वाले नए ट्विस्ट और टर्न ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से चिपका कर रखा है। कहानी में इस समय एक ऐसा तूफान आया हुआ है जिसने पूरी वीरानी हवेली को हिला कर रख दिया है।
एक तरफ जहां नियति के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है, वहीं दूसरी तरफ घर की दो सबसे मजबूत औरतें यानी तुलसी और नंदिनी आमने-सामने आ गई हैं। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर फैंस भी हैरान हैं कि आखिर अब आगे क्या होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि वीरानी परिवार में 2 जून 2026 के एपिसोड में कौन सा नया भूचाल आने वाला है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 02 June Spoiler Alert: नियति की याददाश्त वापस आते ही सामने आएगा पुराना सच

शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को सबसे बड़ा झटका तब लगेगा जब नियति की खोई हुई याददाश्त आखिरकार वापस आ जाएगी। पिछले काफी समय से नियति मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सच से अनजान थी। डॉक्टर ने भी वीरानी परिवार को सलाह दी थी कि नियति को ठीक करने के लिए उसे घर के माहौल में ही रखा जाए।
अब नियति के सामने जैसे ही करण की शादी और उसके अतीत का असली सच खुलकर आएगा, वह पूरी तरह से चौंक जाएगी। नियति को अपनी पुरानी बातें और यादें वापस मिलते ही उसे समझ आ जाएगा कि उसके साथ क्या-क्या खेल खेले गए थे। याददाश्त का यह वापस आना केवल नियति के लिए नहीं, बल्कि पूरे वीरानी परिवार के लिए एक नया मोड़ लेकर आया है।
KSBKBT 2 Latest Epiosde: तुलसी और नंदिनी के बीच हुई तीखी बहस, टूटने की कगार पर रिश्ते

जैसे ही घर में पुरानी बातें और कड़वे सच दोबारा जिंदा हुए, वैसे ही वीरानी हवेली में अपनों के बीच ही जंग छिड़ गई है। शो में देखने को मिलेगा कि नियति के बदले तेवरों को देखकर नंदिनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। नंदिनी को करण और नियति की बढ़ती नजदीकियां पहले ही खटक रही थीं, और अब नियति की कड़वी बातें सुनकर वह खुद पर काबू नहीं रख पाती।
इसी बीच तुलसी वीरानी हमेशा की तरह घर को संभालने और न्याय का साथ देने के लिए बीच में आती है। लेकिन इस बार नंदिनी, तुलसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि बात बहस से शुरू होकर भयंकर लड़ाई तक पहुंच जाती है। तुलसी और नंदिनी की इस अनबन ने वीरानी परिवार में दरार पैदा कर दी है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अतीत का बदला लेने के लिए रियो बुन रहा है नया जाल

इस पूरे ड्रामे के पीछे जहां एक तरफ पारिवारिक गलतफहमियां हैं, वहीं दूसरी तरफ विलेन रियो (अकालीदीप सहगल) अपनी गहरी चालें चल रहा है। रियो ने बड़ी चालाकी से खुशबू के मामले में खुद को बेकसूर साबित कर पूरे परिवार का भरोसा जीत लिया है, लेकिन अंदर ही अंदर वह तुलसी वीरानी से अपने पिता की मौत और अंश के खात्मे का बदला लेना चाहता है।
रियो लगातार नंदिनी को अतीत की बातें याद दिलाकर भड़का रहा है कि तुलसी ने ही अंश की जान ली थी। रियो की इसी आग में घी डालने वाली नीति के कारण नंदिनी और तुलसी का रिश्ता पूरी तरह बिखर रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या तुलसी अपनी सूझबूझ से रियो की इस चाल को नाकाम कर पाएगी या फिर नंदिनी के गुस्से के कारण वीरानी परिवार हमेशा के लिए दो हिस्सों में बंट जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




