KSBKBT 2 27 May Spoiler: Virani खानदान में मचेगा भयंकर कोहराम, Rio पर लगा बदसलूकी का घिनौना आरोप, Tulsi के आंगन में फिर दस्तक देगी पुलिस

Summary :

KSBKBT 2 27 May Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। हर बीतते दिन के साथ विरानी परिवार की कहानी में ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसे देख दर्शकों के होश उड़ रहे हैं। बीती रात का एपिसोड तो धमाकेदार था ही, लेकिन आने वाले एपिसोड में जो महाट्विस्ट आने वाला है, उसने अभी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। विरानी खानदान की सुख-शांति को अब किसी की काली नजर लग चुकी है। शो के अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि कैसे हंसते-खेलते तुलसी के परिवार…

KSBKBT 2 27 May Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। हर बीतते दिन के साथ विरानी परिवार की कहानी में ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसे देख दर्शकों के होश उड़ रहे हैं। बीती रात का एपिसोड तो धमाकेदार था ही, लेकिन आने वाले एपिसोड में जो महाट्विस्ट आने वाला है, उसने अभी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। विरानी खानदान की सुख-शांति को अब किसी की काली नजर लग चुकी है। शो के अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि कैसे हंसते-खेलते तुलसी के परिवार में अचानक पुलिस की एंट्री होने वाली है, जिससे पूरा घर हिल जाएगा।

KSBKBT 2 27 May Spoiler: तुलसी और नंदिनी के रिश्तों में आई कड़वाहट, गोदभराई के जश्न में छाया मातम

KSBKBT 2 27 May Spoiler
KSBKBT 2 27 May Spoiler ( Source: Social Media)

सीरियल की कहानी में इस समय घर के भीतर ही कई तरह की साजिशें रची जा रही हैं। एक तरफ जहां घर में खुशियों का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी और उसकी बहू नंदिनी के बीच की खाई गहरी होती जा रही है। तुलसी अपनी तरफ से नंदिनी को मनाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। यहाँ तक कि तुलसी ने नंदिनी की पसंद की दाल भी बनाई ताकि वह पुरानी बातें भूल जाए।

लेकिन नंदिनी का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उसने साफ कह दिया कि जो चीजें उसे पहले पसंद थीं, अब वो बिल्कुल नहीं हैं। जब तुलसी ने कहा कि वह उसका साथ देना चाहती है, तो नंदिनी ने ताना मारते हुए कहा कि जब मुझे सच में आपकी जरूरत थी, तब आपने मेरा साथ नहीं दिया। इसी बीच घर में गोदभराई का फंक्शन रखा जाता है, जहां नीयति खुशी से झूमती और नाचती दिखती है, लेकिन नंदिनी एक कोने में उदास खड़ी रहती है। मुन्नी के बार-बार बुलाने पर भी वह जश्न का हिस्सा नहीं बनती, जिससे साफ है कि विरानी परिवार के रिश्ते अब बिखरने की कगार पर हैं।

KSBKBT 2 Twist: देव को भड़काकर रियो ने बुना नया जाल, खुशबू को सबक सिखाने की खाई कसम

KSBKBT 2 Twist
KSBKBT 2 Twist ( Source : Social Media)

कहानी का विलेन रियो इस समय विरानी परिवार को तबाह करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। वह देव के कान भरने में लगा हुआ है। रियो ने देव से कहा कि वह जायदाद में अपना हक बिल्कुल न छोड़े और वह उसे उसका अधिकार दिलाकर रहेगा। इसी बीच देव रियो को बताता है कि उसे घर में मुन्नी की कजन खुशबू से बहुत परेशानी हो रही है।

इस पर रियो खुशबू का मजाक उड़ाते हुए कहता है कि उसका नाम खुशबू नहीं बल्कि ‘बदबू‘ होना चाहिए। रियो इस बात से बेहद चिढ़ा हुआ है कि खुशबू उसे कानून सिखाने की कोशिश कर रही थी। रियो गुस्से में तमतमाते हुए खुद से कसम खाता है कि वह खुशबू को ऐसी सीख देगा कि वह जिंदगी भर याद रखेगी। रियो का यही गुस्सा अब पूरे विरानी परिवार के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बनने वाला है।

KSBKBT 2 Rio Exposed: नंदिनी ने सरेआम खोला रियो का कच्चा चिट्ठा

KSBKBT 2 Rio Exposed
KSBKBT 2 Rio Exposed ( Source : Social Media)

आने वाले एपिसोड का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला ट्विस्ट खुशबू के साथ होने वाली बदसलूकी से जुड़ा है। रियो अपने इरादों को अंजाम देते हुए खुशबू के साथ बदतमीजी करता है, जिसके बाद विरानी हाउस में पुलिस की अचानक एंट्री होती है। पुलिस आकर कहती है कि खुशबू घर से बाहर नहीं गई है, इसलिए यह साफ है कि घर के ही किसी सदस्य ने उसके साथ यह घिनौनी हरकत की है।

पूरा परिवार हैरान-परेशान खड़ा होता है, तभी नंदिनी आगे आती है और रियांश (रियो) पर शक जताती है। इसी बीच जैसे ही रियो खुद को बेकसूर साबित करने के लिए खुशबू के कंधे पर हाथ रखता है, खुशबू डर के मारे चिल्ला उठती है। खुशबू सरेआम उंगली उठाकर रोते हुए कहती है कि यही वो शख्स है जिसने उसके साथ गलत बिहेव किया है। खुशबू का यह बयान सुनते ही तुलसी और पूरे विरानी परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी अपने ही घर के इस गुनहगार को जेल भिजवाएगी या फिर नंदिनी और तुलसी के बीच की जंग एक नया मोड़ लेगी।

Read More: KSBKBT 2 25 May 2026 Spoiler Alert: Tulsi के प्यार और जायदाद को Rio ने मारी लात, इधर नियति और करण को..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।