मौत से पहले दुल्हन बनना चाहती है Noina… क्या Tulsi तोड़ देगी अपना ही रिश्ता?

Summary :

KSBKBT 2 31 March Spoiler Alert: टीवी शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों इमोशन और ड्रामा अपने एक्सट्रीम पर है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब नोइना की बीमारी का सच सामने आता है। बताया गया है कि नोइना को गंभीर बीमारी है और उसके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। KSBKBT 2 31 March Spoiler Alert: मौत से पहले दुल्हन बनना चाहती है नोइना इस सच्चाई के सामने आने के बाद नोइना अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करती है- वह मरने से पहले मिहिर की पत्नी बनना चाहती है। यह बात सुनकर तुलसी…

KSBKBT 2 31 March Spoiler Alert: टीवी शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों इमोशन और ड्रामा अपने एक्सट्रीम पर है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब नोइना की बीमारी का सच सामने आता है। बताया गया है कि नोइना को गंभीर बीमारी है और उसके पास ज्यादा समय नहीं बचा है।

KSBKBT 2 31 March Spoiler Alert: मौत से पहले दुल्हन बनना चाहती है नोइना

KSBKBT 2 31 March Spoiler Alert
KSBKBT 2 31 March Spoiler Alert ( Source : Social Media)

इस सच्चाई के सामने आने के बाद नोइना अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करती है- वह मरने से पहले मिहिर की पत्नी बनना चाहती है। यह बात सुनकर तुलसी पूरी तरह हिल जाती है। परिवार और रिश्तों के बीच यह इच्छा एक बड़ा सवाल खड़ा कर देती है कि क्या किसी की आखिरी ख्वाहिश के लिए रिश्तों की मर्यादा बदली जा सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode:  तुलसी के फैसले ने सभी को किया हैरान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode ( Source : Social Media)

नोइना की हालत जानने के बाद तुलसी एक ऐसा फैसला लेती है, जिसने पूरे विरानी परिवार को चौंका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुलसी खुद मिहिर से कहती है कि वह नोइना की आखिरी इच्छा पूरी करे और उससे शादी कर ले। तुलसी का यह कदम त्याग और इंसानियत की मिसाल माना जा रहा है, लेकिन यह फैसला आसान नहीं है। मिहिर इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं दिखता, क्योंकि वह अब भी तुलसी से प्यार करता है। ऐसे में शो में इमोशनल टकराव और बढ़ गया है।

Noina last wish: प्यार, त्याग और रिश्तों की परीक्षा

Noina last wish
Noina last wish ( Source : Social Media)

इस पूरे ट्रैक ने कहानी को बेहद भावुक बना दिया है। एक तरफ नोइना की जिंदगी की आखिरी ख्वाहिश है, तो दूसरी तरफ तुलसी और मिहिर का मजबूत रिश्ता। कहानी में यह भी दिखाया गया है कि तुलसी ने डॉक्टर से खुद नोइना की हालत की कन्फर्मेशन की, जिसके बाद उसने यह बड़ा फैसला लिया। अब सवाल यह है कि क्या मिहिर, तुलसी के कहने पर यह शादी करेगा? या फिर कहानी में कोई नया ट्विस्ट आएगा? दर्शकों के बीच इस ट्रैक को लेकर काफी क्यूरोसिटी बनी हुई है।

Read More: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 28 March Spoiler Alert: Tulsi-Mihir फिर होंगे अलग, Noina की हालत से...

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।