Tahir Anwar Death In Pakistan: आंतक का आका कहे जाने वाले पाकिस्तान में अब आतंकी भी सुरक्षित नहीं है। बता दें कि PAK में संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की अचानक रहस्यमयी मौत हो गई है जिससे मसूद के साथ ही पूरे आतंकी नेटवर्क को करारा झटका लगा है। अभी तक आंतकी संगठन ने मौत का कारण नहीं बताया है और अचानक हुई ताहिर की मौत के बाद जैश ने उसे गुपचुप दफना भी दिया है। जानते है कौन था ताहिर अनवर, पर्दे के पीछे बड़ी कमांड संभालता था।
Tahir Anwar Death In Pakistan: ताहिर अनवर की अचानक मौत

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की अचानक मौत के बाद यह संगठन के लिए करारा झटका माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले भी भारत के ऑपरेशन सिंदूर में कई आंतकी ठिकानें उड़ाए थे जिसमें मसूद के परिवार के लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। मसूद उस समय ही काफी टूट गया था और अब अपने भाई को खोने के बाद पूरे संगठन में हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं मौत के कारण पर भी अभी पर्दा ढका हुआ है।
कई हमलों का मास्टमाइंड
आतंकी मसूद अजहर खुलकर आतंकी गतिविधियों में शामिल है और उसका भाई ताहिर कभी सामने नहीं आया लेकिन पीछे रहकर भी कई हमलों का मास्टमाइंड रह चुका है। बताया जाता है कि ताहिर मसूद का प्रमुख सलाहकार था और आंतकी मकसद को पूरा करने के लिए साजिश रचता था। बता दें कि भारत में भी जैश-ए-मोहम्मद और मसूद अजहर का नाम कई बड़े हमलों में शामिल था।
Tahir Anwar Death In Pakistan: जमात-उन-मोमिनात की शुरुआत में अहम रोल

11 बहनों में ताहिर अनवर सबसे बड़ा था और शुरूआत में मुर्गी पालता था लेकिन वर्ष 2000 में वह आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया था और जैश-ए-मोहम्मद के फाउंडर सदस्यों में से एक था। ताहिर अनवर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संगठन में आतंकियों की भर्ती करना, ट्रेनिंग देना और नए ट्रेनिंग कैंप लगाने की जिम्मेदारी संभालता था और कई आतंकी हमलों में भी शामिल था। इतना ही नहीं ताहिर अनवर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश की महिला आतंकी विंग ‘जमात-उन-मोमिनात’ की शुरुआत में भी अहम रोल निभाया था।


Download Android App
Download iOS App




