ATM Transection Rule Change : 1 अप्रैल 2026 से HDFC बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक अपने एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। इन बदलावों में फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा, रोजाना कैश निकासी की लिमिट और अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर लगने वाले शुल्क शामिल हैं। नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों को एटीएम का इस्तेमाल करते समय पहले से ज्यादा सावधानी और योजना बनाकर काम करना होगा। तय सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।
ATM Transection Rule Change : बार-बार एटीएम इस्तेमाल करने वालों पर असर
बता दें, इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो बार-बार एटीएम से कैश निकालते हैं या बैलेंस चेक जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ग्राहकों को अब अपनी ट्रांजेक्शन गतिविधियों को सीमित रखना होगा, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके। बैंकों का मानना है ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोग डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिले।
आइए जानते हैं कि तीनों बैंकों ने अपने एटीएम नियमों में क्या बदलाव किए हैं।
HDFC ATM Charges: HDFC Bank में UPI कैश विड्रॉल भी गिना जाएगा

HDFC Bank ने UPI के जरिए कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब UPI के माध्यम से होने वाली कैश निकासी को भी सामान्य एटीएम ट्रांजेक्शन की तरह ही गिना जाएगा।
बैंक के सेविंग्स और सैलरी अकाउंट धारकों को हर महीने अपने बैंक के एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। वहीं दूसरे बैंकों के एटीएम का उपयोग करने पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी।
फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा पूरी होने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर ₹23 के साथ टैक्स भी देना होगा। पहले UPI के जरिए कैश निकासी अलग मानी जाती थी, लेकिन अब इसे भी इसी फ्री लिमिट में शामिल कर दिया गया है।
PNB ने घटाई रोजाना कैश निकासी की सीमा
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कई डेबिट कार्ड्स पर रोजाना कैश निकालने की सीमा कम कर दी है। प्लैटिनम, गोल्ड और बिजनेस कार्ड्स के लिए पहले जहां प्रतिदिन ₹1 लाख तक निकासी की अनुमति थी, अब इसे घटाकर ₹50,000 कर दिया गया है।
इसी तरह सिलेक्ट और सिग्नेचर कार्ड्स पर पहले ₹1.5 लाख तक कैश निकाला जा सकता था, जिसे घटाकर अब ₹75,000 कर दिया गया है। यानी कुछ कार्ड श्रेणियों में कैश निकासी की सीमा लगभग आधी कर दी गई है।
New ATM Transaction Rules: बंधन बैंक ने बदली फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या
बंधन बैंक ने भी एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब बैंक के अपने एटीएम पर ग्राहकों को हर महीने 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन मिलेंगे, जबकि बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर कोई सीमा नहीं होगी।
दूसरे बैंकों के एटीएम के इस्तेमाल पर मेट्रो शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 3 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। वहीं नॉन-मेट्रो शहरों में यह सीमा 5 ट्रांजेक्शन तक होगी। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक के तय नियमों के अनुसार शुल्क देना पड़ेगा।
RBI के दिशानिर्देशों के तहत किए गए बदलाव
बैंकों के अनुसार ये बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुरूप किए गए हैं। उनका कहना है कि इससे एटीएम का अनावश्यक उपयोग कम होगा और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि लोगों ने पहले के मुकाबले काफी डिजिटल पेमेंट को अपनाया है।
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हर महीने की शुरुआत में अपनी फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट का ध्यान रखें। तय सीमा से अधिक एटीएम इस्तेमाल करने पर हर बार ₹23 और जीएसटी का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
बैंक ग्राहकों को सलाह दे रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर UPI, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का विकल्प अपनाएं। साथ ही अपने बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर नई लिमिट और चार्जेस की जानकारी भी समय-समय पर चेक करते रहें।
1 अप्रैल से ये सभी नए नियम लागू हो जाएंगे, इसलिए ग्राहकों को एटीएम के इस्तेमाल में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
यह भी पढ़ें – New Income Tax Law: क्या आप FY27 फाइलिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं? एक क्लीक में पढ़ें ताजा अपडेट


Download Android App
Download iOS App




