Shabbir Ahmed Lone Terror Plot In Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉर्डर से लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार करके हिरासत में भेज दिया है और लगातार पूछताछ की जा रही है। इसी बीच आतंकी शब्बीर अहमद ने कई बड़े राज खोले है जिससे लश्कर की दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम हो गई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, इस मकसद में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैबा के हैंडलर्स, जिनमें आसिफ डार और सुमामा बाबर के साथ नियमित संपर्क में था।
Shabbir Ahmed Lone Terror Plot In Delhi: कई बड़े राज उगले

आतंकी शब्बीर ने पूछताछ में कई बड़े राज उगल दिए है जिससे एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली के फेमस मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर हमले करने की साजिश रची जा रही थी और शब्बीर ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर में रेकी की थी। रेकी करने के बाद वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आका हैंडलर को भेजे थे।
संभावित लक्ष्यों के रूप में टारगेट किया
जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल के आतंकियों ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक केंद्रों की रेकी की थी और उन्हें संभावित लक्ष्यों के रूप में टारगेट किया था। पुलिस ने बताया कि आतंकी शब्बीर लोन इस मॉड्यूल का मुख्य साजिशकर्ता था और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था। यह समूह सुरक्षा संबंधी कमजोरियों और लोगों की आवाजाही के पैटर्न का जांच करने के लिए भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों और व्यावसायिक केंद्रों का एक्टिव रूप से सर्वेक्षण कर रहा था।
Shabbir Ahmed Lone Terror Plot In Delhi: मॉड्यूल कमजोर युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था

अधिकारियों ने बताया कि यह मॉड्यूल कमजोर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने में लगा हुआ था, साथ ही साथ रेकी और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी क्षमताओं का परीक्षण भी कर रहा था। समय पर हुई गिरफ्तारी से एक संभावित आतंकी साजिश टल गई है और व्यापक नेटवर्क और स्लीपर सेल की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। शब्बीर अहमद लोन जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन गांव और तहसील का निवासी हैं।
ALSO READ: लश्कर का कमांडर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर चला रहा था मॉड्यूल


Download Android App
Download iOS App




