चुनाव आयोग का नया मिशन… केरल में फर्स्ट टाइम वोटर्स को वोट के बदले मिलेगा हलवा

Summary :

First-Time Voters in Kerala: केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 15 मार्च को चुनावों की तारीखें घोषित कीं, जिसके बाद पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इस बीच चुनाव आयोग ने एक अनूठी पहल की है। इसके तहत 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के दिन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का स्वागत हलवे से किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) रतन यू. केलकर ने इस नई पहल का ऐलान किया, जिसे ‘वोट स्वीटेंड केरलम’ नाम दिया गया है।…

First-Time Voters in Kerala: केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 15 मार्च को चुनावों की तारीखें घोषित कीं, जिसके बाद पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इस बीच चुनाव आयोग ने एक अनूठी पहल की है। इसके तहत 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के दिन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का स्वागत हलवे से किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) रतन यू. केलकर ने इस नई पहल का ऐलान किया, जिसे ‘वोट स्वीटेंड केरलम’ नाम दिया गया है। 29 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, इस अभियान का मकसद युवाओं को लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव ‘चुनाव’ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और इसे यादगार बनाना है।

First-Time Voters in Kerala: फर्स्ट टाइम वोटर्स को मिलेगा हलवे का पैकेट

First-Time Voters in Kerala
First-Time Voters in Kerala (Source: Social Media)

आदेश के अनुसार, इस अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में चुनिंदा मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। इन केंद्रों पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को विशेष ब्रांडेड ‘हलवा’ के पैकेट दिए जाएंगे। 200-200 हलवे के पैकेट जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचाए जाएंगे। ये अधिकारी अपने-अपने जिलों के उन बूथों का चयन करेंगे, जहां युवाओं की संख्या ज्यादा है।

First-Time Voters in Kerala: हलवा वितरण से चुनाव प्रक्रिया में न आएं बाधा- आयोग

First-Time Voters in Kerala (1)
First-Time Voters in Kerala (Source: Social Media)

बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) और वालंटियर्स पहले बार मतदान करने आए मतदाताओं की पहचान करेंगे, जो फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। जैसे ही युवा अपना वोट डालकर बाहर आएंगे, उन्हें उपहार के रूप में मुंह मीठा करने के लिए हलवे का पैकेट दिया जाएगा।
आयोग ने साफ तौर पर ये भी कहा है कि हलवा वितरण से चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। भीड़ को कंट्रोल करने और सुचारू वितरण के लिए अतिरिक्त वालंटियर्स की मदद भी ली जा सकती है।

आदेश के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जन जागरूकता और रिपोर्टिंग के लिए हलवा वितरण की तस्वीरें या वीडियो बनवाएं।

यह भी पढ़ें: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, UP पुलिस ने बिहार से धर दबोचा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।