Maulana Abdullah Salim Arrest: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर शाम गिरफ्तार हुए मौलाना को अब यूपी ले जाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा के बीच उसे ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कराकर यूपी के लिए रवाना किया गया। मौलाना मूल रूप से अररिया का रहने वाला है, जिसने एक धार्मिक सभा में गौकशी कानूनों पर चर्चा के दौरान सीएम योगी की मां और गौमाता के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी।
Maulana Abdullah Salim Arrest: बिहार से गिरफ्तार हुआ मौलाना

मौलाना के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद बलरामपुर और बहराइच समेत कई जिलों में उसके खिलाफ केस दर्ज हुए। यूपी पुलिस की कई टीमें अलर्ट पर थीं और उसकी खोज कर रही थी। सोमवार को देर शाम बिहार के पूर्णिया में सादी वर्दी में पहुंची STF ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मौलाना को हिरासत में ले लिया है।
मौलाना के खिलाफ 120 से ज्यादा शिकायतें दर्ज
बताया जा रहा है कि मौलाना ने अपने बयान में उत्तर में लागू हुए गौकशी कानूनों की आलोचना करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद मौलाना के खिलाफ कई धाराओं के मामला दर्ज किया गया। मौलाना को जब गिरफ्तारी की आशंका हुई, तो उन्होंने अपने समर्थकों से सोशल मीडिया और सड़कों पर विरोध करने की अपील भी की थी, जिसके बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। मौलाना सलीम पर उत्तर प्रदेश में 120 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई थीं।
Maulana Abdullah Salim Arrest: उत्तर प्रदेश लाकर की जाएगी पूछताछ

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। मौलाना को उत्तर प्रदेश लाकर आगे की पूछताछ और न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: Arts 97.54%, कॉमर्स 93.64%, Science 97.52% छात्र हुए पास


Download Android App
Download iOS App




