RBSE 12th Result 2026 Out: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजस्थान से आई है। राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल Science स्ट्रीम में 96.23% बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही, बोर्ड ने हर स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) का पासिंग फीसदी भी जारी किया है। एग्जाम में शामिल छात्र अपना नतीजा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
How to Check RBSE 12th Result 2026: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएँ।
- राजस्थान बोर्ड एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर यहाँ एंटर करें।
- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
- रिजल्ट का प्रिंट जरूर निकाल लें।
Science & Arts Results: साइंस और आर्ट्स में किसने मारी बाजी?
इस साल 2026, दीपिका 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करके साइंस की टॉपर बनीं। वहीं, आर्ट्स में 2 बच्चों का नाम टॉपर लिस्ट में हैं। नव्या सिन्हा और नरपत—इन्हें 99.6% अंक मिले हैं।
RBSE 12th Result 2026 Out: लड़कियों का अच्छा प्रदर्शन
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में लड़कियों का प्रदर्शन बेहरतीन रहा. Arts में कुल 591023 बच्चे रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 583201 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा. लड़कों के पास होने का फीसदी 96.68 और लड़कियों के पास होने का पर्सेंटेज 98.29 रहा.
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 के मुकाबले कैसा रहा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का परिणाम जारी कर दिया है. राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की है. इस साल 2026 का नतीजा प्रतिशत पिछले साल 2025 के मुकाबले कम रहा है, साल 2026 में आट्र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट है।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




