सत्य की शक्ति से लेकर क्षमा की महानता तक! महावीर स्वामी के ये 10 अनमोल विचार, जो बदल देगें आपका जीवन

Summary :

Mahavir Ji ke Shubh Vichar: आज पूरे देश में महावीर स्वामी जी की जयंती मनाई जा रही है। महावीर जी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उन्हें विचारों का योद्धा माना जाता था। आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो उनके विचारों के अनुसार अपना जीवन जीते हैं। महावीर जी का जन्म बिहार के वैशाली जिले के कुंडलपुर गांव में 599 साल पहले पूर्व 31 मार्च को हुआ था। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में कठोर तपस्या और साधना से कई ज्ञान प्राप्त किए और उन्होंने लोगों को अहिंसा, सच्चाई और आत्मसंयम का मार्ग दिखाया। उनके विचार…

Mahavir Ji ke Shubh Vichar: आज पूरे देश में महावीर स्वामी जी की जयंती मनाई जा रही है। महावीर जी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उन्हें विचारों का योद्धा माना जाता था। आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो उनके विचारों के अनुसार अपना जीवन जीते हैं। महावीर जी का जन्म बिहार के वैशाली जिले के कुंडलपुर गांव में 599 साल पहले पूर्व 31 मार्च को हुआ था। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में कठोर तपस्या और साधना से कई ज्ञान प्राप्त किए और उन्होंने लोगों को अहिंसा, सच्चाई और आत्मसंयम का मार्ग दिखाया।

उनके विचार सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि साधारण जीवन के लिए भी मार्गदर्शक रहे हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को तनाव, लालच और असंतोष जिस तरह बढ़ रहा है, वहीं महावीर स्वामी के ये सरल, शांत और संतुलित विचार हमें जीवन जीना सिखाते हैं। आइए आज हम उनके कुछ खास और जीवन को बदल देने वाले अनमोल विचार के बारे में जानते हैं।

Mahavir Ji ke Shubh Vichar: यहां देखें महावीर स्वामी से विचार

Mahavir Ji ke Shubh Vichar
Mahavir Ji ke Shubh Vichar (Source: Social Media)
  1. अहिंसा का मार्ग: महावीर जी का कहना है कि अहिंसा सिर्फ शरीर को चोट पहुंचाना नहीं होता है, बल्कि किसी भी जानवर के लिए मन में बुरे विचार न लाना ही सच्ची अहिंसा है।
  2. जियो और जीने दो: स्वामी जी का कहना है कि इस संसार के सभी जानवरों को जीने का उतना ही अधिकार है, जितना की एक मनुष्य को। किसी के जीवन के अधिकार को छीनना दुनिया का सबसे बड़ा पाप कहलाता है।
  3. दया का महत्व: स्वामी जी कहते थे कि आपको सभी जीवित लोगों के लिए दया का भाव रखना बेहद ज़रूरी होता है। चाहे वो इंसान हो या जानवर। किसी से नफरत करना सिर्फ विनाश का कारण बनता है, जबकि दया जीवन को सार्थक बनाती है।
  4. क्रोध का त्याग: अपने क्रोध से किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। क्योंकि गुस्सा एक ऐसी अग्नि है, जो दूसरों से पहले खुद को उसमें जलाकर राख कर देती है खासकर जिसने उसे पैदा किया है।
  5. सत्य की शक्ति: महावीर जी कहते थे कि सत्य का रास्ता बेहद कठिन हो सकता है, लेकिन आखिरी में जीत हमेशा सत्य की ही होती है। मनुष्य का सत्य बोलना उसकी आत्मा को पवित्र बनाता है।
  6. जरूरतों पर काबू: जीवन में मनुष्य को अपनी जरूरतों पर हमेशा काबू रखना चाहिए। बहुत ज्यादा चीज़ों का लोभ करना समाज के लिए बुरा है, बल्कि आपके मानसिक और निजी जीवन पर बोझ को बढ़ाता है।
  7. कर्म का फल: स्वामी जी कहते थे कि आपके द्वारा किया गया हर काम, चाहे वो अच्छा हो या बुरा, एक दिन आपके पास लौटकर जरूर आता है। दुनिया में कोई भी व्यक्ति कर्म से नहीं बच सकता है।
  8. क्षमा की महानता: जीवन में किसी की गलती पर उसे माफ कर देना ही सच्ची वीरता है, जिस व्यक्ति ने दूसरों को उनकी गलती पर माफ़ कर दिया वही सबसे बड़ा योद्धा है। कहा जाता है कि ऐसे मनुष्य की आत्मा बोझ मुक्त और शांत हो जाती है।
  9. अज्ञानी और ज्ञानी: महावीर जी कहते हैं कि जो व्यक्ति अज्ञानी होता है उसे सच कभी हजम नहीं होता है। ऐसा व्यक्ति उपदेशों से चिढ़ता है, जबकि ज्ञानी व्यक्ति हर सीख को अमृत समझकर अपने जीवन में उतारता है।
  10. वाणी पर संयम: कड़वे शब्द तीर की तरह होते हैं, जो हृदय को छलनी कर देते हैं। इसलिए हमेशा मीठा और कम बोलना सीखें। इससे आप खुद के साथ-साथ दूसरों को भी दुखी नहीं करेंगे।

Also Read: क्या अनजाने में हुई भूल भी पाप है? Premanand Ji Maharaj ने बताया ‘गलती’ और ‘पाप’ के बीच का अंतर और प्रायश्चित का तरीका

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।