Premanand Ji Maharaj on Mistake vs Sin: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज अपनी सादगी और गहरी बातों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। महाराज की बातें सुनकर मन शांत हो जाता है और जीवन जीने का सही रास्ता मिलता है। बहुत से लोग अपनी परेशानियां लेकर उनके पास आते हैं और महाराज जी बहुत ही आसान भाषा में उन्हें समझाते हैं। हाल ही में एक महिला ने उनसे पूछा कि ‘गलती’ और ‘पाप’ में क्या फर्क है और अगर ये हो जाएं, तो इन्हें कैसे सुधारा जाए?
Premanand Ji Maharaj on Mistake vs Sin: गलती और पाप में क्या अंतर है?

महाराज जी ने बड़े सरल तरीके से समझाया कि इन दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर हमारी सोच और नीयत का होता है-
गलती: जब कोई काम बिना सोचे-समझे, अचानक या अनजाने में हो जाए, तो वह गलती है। इसमें हमारा इरादा किसी को नुकसान पहुँचाने का नहीं होता। जैसे चलते-फिरते किसी से अचानक टकरा जाना एक साधारण भूल है, क्योंकि आपने ऐसा जानबूझकर नहीं किया।
पाप: जब हम यह जानते हुए कि कोई काम गलत है, फिर भी उसे पूरी योजना बनाकर और अपनी मर्जी से करते हैं, तो उसे पाप कहा जाता है। इसमें इंसान को पता होता है कि वह गलत कर रहा है, फिर भी वह गलत रास्ता चुनता है।
गलती अनजाने में होती है, लेकिन पाप जानबूझकर किया जाता है।
Premanand Ji Maharaj Vachan: पछतावा या प्रायश्चित कैसे करें?

प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि चाहे गलती हो या पाप, दोनों को सुधारा जा सकता है। इसका सबसे आसान तरीका भगवान का नाम लेना है। भगवान का नाम जपने और भजन-कीर्तन करने से मन साफ होता है और शांति मिलती है। इंसान को चाहिए कि वह रोज भगवान को याद करे और अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करे। यही सबसे बड़ा प्रायश्चित है, जो जीवन को पवित्र और सुंदर बनाता है।


Download Android App
Download iOS App




