अक्षय कुमार की पहली एक्ट्रेस जी रही है गुमनामी की जिंदगी, पति की मौत के बाद इस हाल में है शांतिप्रिया

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से है पर आज से करीब 30 साल पहले साल 1991 में इन्होने फिल्म सौगंध से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शांतिप्रिया बतौर लीड एक्ट्रेस थी। फिल्म के बाद अक्षय कुमार तो सुपरस्टार बन गए पर शांतिप्रिया आज कहां है ये बेहद कम लोग जानते है।

फिल्म सौगंध के बाद अक्षय कुमार और शांतिप्रिया दोनों को काम मिलता रहा पर अक्षय कुमार जहां सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए वहीं शांतिप्रिया का करियर गति नहीं पकड़ पाया। 
फिल्म सौगंध के बाद शांतिप्रिया ने फूल और अंगार, इक्के पर इक्का , वीरता जैसी कई फिल्मों में काम किया पर उनके कामयाबी हासिल नहीं हो पायी। 
बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद शांतिप्रिया ने साउथ के सिनेमा की तरफ रुख किया।  बता दें बॉलीवुड से पहले शांतिप्रिया साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हुआ करती थी। 
फिल्म इंडस्ट्री में करीब 8 साल बिताने के बाद शांतिप्रिया ने साल 1999 में अभिनेता सिद्धार्थ रे से शादी कर ली और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। 
 शादी के करीब 5 साल बाद उनके पति का निधन हो गया और जानकारी के मुताबिक़ सिद्धार्थ को मेजर हार्ट अटक आया था। पति की मौत के गम के साथ शांतिप्रिया ने ग्लैमर जगत से बिलकुल दूरी बना ली। 
अब शांतिप्रिया बॉलीवुड जगत से दूर गुमनामी की जिंदगी बिता रही है जबकि उनके साथ करियर शुरू करने वाले अभिनेता बॉलीवुड पर राज कर रहे है। 
लम्बे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने वाली शांतिप्रिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आये दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। बीते कुछ समय में उन्हें कई सारे इवेंट्स में स्पॉट किया गया है। 

Ujjwal Jain