Kuku Kohli Death: नहीं रहे अजय देवगन को स्टार बनाने वाले Kuku Kohli, 77 की उम्र में ली अंतिम सांस! अंतिम संस्कार में उमड़ी सितारों की भीड़

Summary :

फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह 'फूल और कांटे' जैसी हिट फिल्म के निर्देशन के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे, जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था।

फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह ‘फूल और कांटे’ जैसी हिट फिल्म के निर्देशन के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे, जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। 25 अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहाँ बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अरुणा ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़

Kuku Kohli Death
Kuku Kohli Death( Source: Social Media)

पति के जाने से अभिनेत्री अरुणा ईरानी बेहद व्यथित हैं। अंतिम संस्कार के दौरान उनकी भावुक स्थिति को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

अंतिम विदाई देने पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे

Kuku Kohli Death( Source: Social Media)
Kuku Kohli Death( Source: Social Media)

कुकू कोहली को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए सिनेमा जगत की तमाम हस्तियां पहुंचीं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ, अपने पिता शाम कौशल के साथ पहुंचे। रोहित शेट्टी और शरवरी वाघ सहित इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकार और निर्देशक भी अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।

सिनेमा में योगदान

Kuku Kohli Death( Source: Social Media)
Kuku Kohli Death( Source: Social Media)

कुकू कोहली ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया, ‘फूल और कांटे’, ‘ये दिल आशिकाना’, ‘हकीकत’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, और ‘वो तेरा नाम था’, उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ के जरिए अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

Kuku Kohli के बारे में

Kuku Kohli Death( Source: Social Media)
Kuku Kohli Death( Source: Social Media)

कुकू कोहली ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी रीता कोहली थीं, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। 1990 के दशक में उन्होंने अभिनेत्री अरुणा ईरानी से विवाह किया था; इस शादी से उनकी कोई संतान नहीं है।

Also Read: Kangana Ranaut को अपोज़ करते हुए शर्लिन चौपड़ा ने शेयर किया वीडियो, जानें किस बात को लेकर हो रही है कॉन्ट्रोवर्सी?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।