एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। क्योंकि बीते दिनों उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के कमेंट पर तीखा रिएक्शन दिया था और इसी के साथ उन्होंने उन बाकी के लोगों को भी आड़े हाथ ले लिया, जो कि एक्ट्रेस को अपोज़ करते दिखाई देते हैं। उनमें से ही एक नाम आशुतोष राणा का भी है, जिनको लेकर कंगान ने ये कहा था कि वे मुझे कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है। तो ऐसे में कंगना के इस कमेंट पर अब शर्लिन चौपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है।
शर्लिन चौपड़ा ने कंगना को लेकर क्या कहा?
हमारे शब्द ही हमारे सम्मान के प्रतीक होते हैं और हमारे शब्द ही हमारे अपमान के कारक होते हैं।
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳 pic.twitter.com/rZZ3QacT3C
— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)🇮🇳 (@SherlynChopra) August 25, 2026
शर्लिन चौपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आशुतोष राणा को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रही हैं कि, ‘आशुतोष राणा एक बहुत ही संजीदा कलाकार हैं और वो बहुत सुलझे हुए इंसान हैं, उन्होंने कभी कंगना को ऐसा नहीं कहा कि आप कुत्ता हो या कुत्ते की तरह भौंकती हो। ऐसा मतलब तो आपने निकाला, अब आपने ऐसा मतलब क्यों निकाला ये तो आप बेहतर जानती हो।’
अपनी बात जारी रखते हुए शर्लिन ने आगे कहा कि, ‘देखिए हर वो इंसान जो कि नेशनल अवॉर्ड विनर ना हो, जिसे पद्मश्री से सम्मानित ना किया गया हो, जो सांसद ना हो, जो वुमेन कार्ड या विक्टिम कार्ड यूज़ ना करता हो, जो ये मानता हो कि भारत देश 1947 में आजाद हुआ, जो देश के प्रधानमंत्री को अपना खुदा या भगवान नही मानता हो। हर ऐसा इंसान गटरछाप, कचरा या घटिया इंसान हो ये जरूरी नहीं है। यूनिटी इन डायवर्सिटी यही एक असली लोकतंत्र की पहचान है, जिसे समझने की क्षमता आपमें नहीं हैं। प्लीज़ जाग जाइए और आगे बढ़िए।’
कहां से शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी?

आपको बता दें कि कंगना रनौत के इस कॉन्ट्रोवर्सी की शुरूआत तब शुरू हुई जब बाबा रामदेव ने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान को क्रिटीसाइज़ करते हुए इसे ‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’ बताया था। इसके जवाब में कंगना ने सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पलटवार करते हुए कहा था कि बाबा रामदेव को उनकी पर्सनल लाइफ और बेडरूम को लेकर इमेजीनेशन नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों और गॉसिप के आधार पर किसी के केरैक्टर पर कमेंट करना सही नहीं है।
किस किस पर कंगना ने लगाए आरोप?

हालांकि इसी बीच बाबा रामदेव के अलावा कंगना ने जिस तरह आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू को आड़े हाथ लिया है, वो कही ना कही ये दिखाता है कि एक्ट्रेस अब इन चीजों से काफी परेशान हो चुकी हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात यो होगी कि क्या आने वाले समय में कंगना इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई करवाएंगी या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




