बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कुमार सानू का हाल ही में दिया एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है। सिंगर ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं जो वाकई चौंका देने वाली हैं। आपको बता दें, 80 और 90 के दशक में कुमार सानू के गाने खूब धूम मचाते थे। हालांकि, अब उनके सॉन्ग्स इतने सुनाई नहीं देते।

इसी बीच अब उन्होंने सिंगर्स को लेकर एक्टर्स की दखलअंदाजी पर अपनी बात राखी है और नाराज़गी भी ज़ाहिर की है। हाल ही में उन्होंने कहा कि आजकल एक्टर्स अपने गाने में सिंगर्स डिसाइड करते हैं। जिस चीज से हमें छुटकारा पाना चाहिए।

अपने हालिया इंटरव्यू में कुमार सानू ने कहा, ‘आज के समय में अच्छे गानों और महान एक्टर्स की कमी है। जिसे ठीक करने की जरूरत है। गायक सभी अच्छे और सक्षम है, लेकिन उनकी क्षमता का पूरी तरह से दोहन हो रहा है। हमारी पीढ़ी भाग्यशाली थी कि हमारे पास सब कुछ था।’

‘यदि हमारे संगीत निर्देशक आज वेस्टर्न म्यूजिक पर कम ध्यान केंद्रित करते हैं और हमारी भारतीय संगीत संस्कृति पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, तो हम खुद को बेहतर बनाने में सफल होंगे। शक्ति विशेषज्ञों के पास होनी चाहिए।’

उन्होंने आगे ये भी कहा, ‘आज एक्टर्स तय कर रहे हैं कि कौन-सा सिंगर उनके लिए प्लेबैक करेगा। हमें इस दखलअंदाजी से छुटकारा पाना चाहिए। आज के समय में म्यूजिक सेकेंडरी हो गया है। इसे प्रायोरिटी पर रखा जाना चाहिए। आज के समय में कंटेपररी म्यूजिक पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। जबकि हमें अच्छे म्यूजिक पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ये हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सफर करने का बड़ा रीजन है।’


Download Android App
Download iOS App



