कुछ घंटे पहले बॉलीवुड के अभिनेता की अपकमिंग फिल्म ‘लाल कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जो काफी शानदार है। जारी किए गए ट्रेलर में नागा साधू बने सैफ का ये लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। 1 मिनट और 22 सेकेंड के इस ट्रेलर में आप सैफ को नागा साधु के किरदार में देख सकते हैं जो बदले की आग में जल रहा है। वैसे यह किरदार बेहद खूंखार और बेरहम भी है। आपको ट्रेलर में सोनाक्षी सिंहा की आवाज भी सुनाई देगी।

फिल्म ‘लाल कप्तान’ के ट्रेलर की शुरूआत एक दमदार डायलॉक से होती है जहां पर सैफ बोलते हैं आदमी के पैदा होते ही काल अपने भैसे पर बैठकर चल देता है उसे वापिस लिवाने….आदमी की जिंदगी उतनी ही है जितना समय लगा उस भैसे को उस तक पहुंचने में। कुल मिलाकर ट्रेलर मेजदार तो बहुत है लेकिन थोड़ा छोटा है।

सैफ को ट्रेलर में एक जगह भूत भी कहा गया है वहीं दूसरी जगह बोला गया किवो एक बार किसी के पीछे लग जाए तो वो चाह कर भी पीछा नहीं छुड़वा सकता है। अब इस फिल्म में सैफ भूत बनकर डराने वाले हैं या नहीं इसके लिए तो आपको अभी थोड़ा सा इंतजार ओर करना पड़ेगा।

फिल्म की कहानी…
फिल्म की कहानी की बात करें तो बताया जा रहा है कि ये फिल्म 1780 दशक की एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो राजस्थान पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक असफल नागा साधू बने हैं जो बदला लेना चाहते हैं।

सैफ का किरदार फिल्म में कुछ ऐसा है कि वह ब्रिटिश शासन के दौरान एक सैनिक को मार देता है और तब से ही अपने सिर पर लाला पट्टा बांधकर घूमता नजर आता है। यही वजह है कि लोग उसे लाल कप्तान से पुकारते हैं।

इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा जोया हुसैन,दीपक डोबरियाल और मानव विज जैसे स्टार दिखाई देंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन एनएच 10 बनाने वाले नवदीप सिंह कर रहे हैं। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस आनंद एल रॉय और इरोज नाउ ने किया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

यहाँ देखिए फिल्म का ट्रेलर…


Download Android App
Download iOS App



