Latest Bridal Mehndi Design: इस वेडिंग सीजन में दिखना चाहती हैं सबसे अलग, तो ट्राई करें ये 5 ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

Summary :

Latest Bridal Mehndi Design: शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इस वेडिंग सीजन कई लड़कियां दुल्हन बनने को तैयार हैं। शादी हर किसी के जीवन का बेहद खास पल होता है। यह दिन पूरी जिंदगी याद रखने वाला दिन है, जिसे लोग हर कीमत तक खास बनाने की कोशिश करते हैं। लड़का हो या लड़की यह दिन सभी के लिए बेहद खास है। हालांकि, लड़कियों के लिए शादी बेहद खास और अहम होती है। अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए वह कई सारी बातों का ध्यान रखती हैं। अपने वेडिंग आउटफिट से लेकर मेकअप और जूलरी…

Latest Bridal Mehndi Design: शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इस वेडिंग सीजन कई लड़कियां दुल्हन बनने को तैयार हैं। शादी हर किसी के जीवन का बेहद खास पल होता है। यह दिन पूरी जिंदगी याद रखने वाला दिन है, जिसे लोग हर कीमत तक खास बनाने की कोशिश करते हैं। लड़का हो या लड़की यह दिन सभी के लिए बेहद खास है।

हालांकि, लड़कियों के लिए शादी बेहद खास और अहम होती है। अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए वह कई सारी बातों का ध्यान रखती हैं। अपने वेडिंग आउटफिट से लेकर मेकअप और जूलरी तक लड़कियां हर चीज की खास तैयार करती हैं। शादी के मौके पर मेहंदी का भी खास महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जिसे इस वेडिंह सीजन हर ब्राइड को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Latest Bridal Mehndi Design: ट्राई करें ये 5 ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

1. Rajasthani Bridal Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी सिर्फ हाथों की सजावट नहीं होती, बल्कि यह दुल्हन की भावनाओं, परंपराओं और उसकी नई जिंदगी की शुरुआत का खूबसूरत प्रतीक होती है। इसमें हाथी, मोर, फूल, किले और मंडप जैसे पारंपरिक डिजाइन शामिल होते हैं, जो मेहंदी को खास और शाही बना देते हैं।

2. Jaal Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

जाल वाले मेहंदी पैटर्न डिजाइन भी इस साल खूब ट्रेंड में बने रहे। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह की ड्रेस के साथ जचता है।

3. Floral Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

हाथों के पीछे लगने वाले मेहंदी डिजाइन की बात करें तो फ्लोरल डिजाइन सदाबहार होते हैं और हर महिला के पसंदीदा होते हैं। इस साल भी इस तरह के फूलों वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे लगाने के लिए खूब पसंद किया गया।

4. Back Hand Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

आप ब्राइडल मेहंदी के लिए इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद खास डिजाइन है, जिसे बनाने के लिए शादी के अलग-अलग चिह्नों जैसे गठबंधन, विवाह की वेदी, नगाड़े-शहनाई, श्री गणेश आदि का इस्तेमाल किया गया है।

5.  More Mehndi Designs

Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Mehndi Design( Source: Social Media)

इस साल बाग में बैठे मोर के थीम वाले मेहंदी डिजाइंस ने काफी धूम मचाई है। यह डिजाइंस ना सिर्फ आपके हाथों को भरा हुआ दिखाता है बल्कि इसमें कला और सौंदर्य का अद्भुत संगम नजर आता है।

Also Read: Bridal Gold Ring Designs: ब्राइडल गोल्ड रिंग के ये डिज़ाइन है सबसे खास, 6 से 8 ग्राम सोने में मिलेगा स्टाइलिश टच

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।