Latest Ott Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज़, रिलीज़ होगी ये नई मूवीज और सीरीज

Summary :

Latest Ott Releases This Week: अगस्‍त 2025 का महीना हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए धमाकेदार रहने वाला है। जी हां, अगले चार हफ्तों में सिनेमाघरों में एक के बाद एक 8 बॉलीवुड फिल्‍में रिलीज होने वाली हैं। ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ जहां कॉमेडी और एक्‍शन का डबल डोज लेकर आ रही हैं, वहीं कन्‍हैयालाल मर्डर केस पर बनी ‘उदयपुर फाइल्‍स’, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर बनी ‘अजेय: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ ए योगी’ भी शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत जहां ‘धड़क 2’ में प्‍यार के लिए लड़ने और मर मिटने वाले रोमांस से हुई, वहीं अंत…

Latest Ott Releases This Week: अगस्‍त 2025 का महीना हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए धमाकेदार रहने वाला है। जी हां, अगले चार हफ्तों में सिनेमाघरों में एक के बाद एक 8 बॉलीवुड फिल्‍में रिलीज होने वाली हैं। ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ जहां कॉमेडी और एक्‍शन का डबल डोज लेकर आ रही हैं, वहीं कन्‍हैयालाल मर्डर केस पर बनी ‘उदयपुर फाइल्‍स’, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर बनी ‘अजेय: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ ए योगी’ भी शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत जहां ‘धड़क 2’ में प्‍यार के लिए लड़ने और मर मिटने वाले रोमांस से हुई, वहीं अंत ‘परम सुंदरी’ से होगी, जहां दो अलग-अलग संस्‍कृतियों का प्‍यार भरा मेल होगा।

Latest Ott Releases This Week:

सलाकार (Salakaar)

एक सच्ची घटना पर आधारित स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सलाकार की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 8 अगस्त से ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

Latest Ott Releases This Week
Latest Ott Releases This Week

कौन बनेगा करोड़पति 17 (Kaun Banega Crorepati 17)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के साथ टीवी और ओटीटी पर वापसी करने जा रहा है। इस शो को 11 अगस्त से आप सोनी टीवी के अलावा सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म भी प्रसारित किया जाएगा।

Kaun Banega Crorepati 17
Kaun Banega Crorepati 17

सारे जहां से अच्छा (Saare Janha Se Accha)

स्वतंत्रता दिवस के मौके को मद्देनजर रखते हुए सिनेमा जगत की तरफ से वेब सीरीज सारे जहां से अच्छा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त से ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इस सीरीज में अभिनेता सनी हिंदूजा और प्रतीक गांधी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Ott Releases This Week
Latest Ott Releases This Week

मां (Maa)

सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली काजोल की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर मां को भी अगस्त के दूसरे सप्ताह के बाद ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। 15 अगस्त से ये मूवी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

Latest Ott Releases This Week
Latest Ott Releases This Week

War 2 (14 Aug 2025)

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ऋतिक रोशन एक बार फिर से सिनेमाघरों में मेजर कबीर बनकर लौट रहे हैं। YRF के स्‍पाई यूनिवर्स की छठी फिल्‍म ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से है। गुरुवार, 14 अगस्‍त को यह सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म जहां एक ओर 2019 की ‘वॉर’ की सुपर सक्‍सेस को दोहराने के इरादे से आ रही है, वहीं दर्शकों की दिलचस्‍पी ऋतिक रोशन के ख‍िलाफ फिल्‍म में विलेन बने जूनियर एनटीआर को लेकर भी खूब है। फिल्‍म में कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर भी है। बताया जाता है कि इसमें आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ कैमियो में नजर आएंगी, जो आगे ‘स्‍पाई यूनिवर्स’ की अगली फिल्‍म ‘अल्‍फा’ में एक्‍शन करती दिखेंगी।

Latest Ott Releases This Week
Latest Ott Releases This Week

Udaipur Files (08 Aug 2025)

विजय राज स्‍टारर ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ बीते दिनों कोर्ट केस और विवाद के कारण खूब चर्चा में रही है। यह फिल्‍म पहले 27 जून को ही रिलीज होने वाली थी। जिसे बाद में 11 जुलाई के लिए पोस्‍टपोन किया गया। लेकिन 10 जुलाई को हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। खैर, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में एक लंबी लड़ाई के बाद यह अब 08 अगस्‍त को रिलीज होगी। फिल्‍म में विजय राज, रजनीश दुग्गल, प्रीति झंगियानी, कमलेश सावंत, कांची सिंह और मुश्ताक खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्‍म 2022 में उदयपुर में टेलर कन्‍हैयालाल की हत्‍या पर आधारित है।

 Latest Ott Releases This Week
Latest Ott Releases This Week

 

Also Read: Border 2 Teaser date out: इस खास दिन रिलीज़ होगा Sunny Deol की फिल्म का टीज़र, बड़ा अपडेट आया सामने

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।