Laughter Chefs Season 3: टीवी पर टेलिकास्ट होने वाला मोस्ट पॉपुलर शो लॉफ्टर शेफ फैंस का बेहद ही पसंदीदा बना हुआ है। क्योंकि इस शो में खाना बनाने के साथ साथ सैलेब्स के बीच जिस तरह का फन बैंटर मोमेंट देखने को मिलता है, वो काफी एंटरटेनिंग लगता है। फैंस भी इसी वजह से इस शो को देखना पसंद करते हैं। पर इस वक्त Laughter Chefs का Season 3 चल रहा है, लेकिन इस बार शो में खाना बनाना और फन बैंटर छोड़कर अलग सी नोकझोक देखने को मिल रही है।
दरअसल सोशल मीडिया पर लॉफ्टर शेफ के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता और जन्नत जुबैर एक दूसरे से लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल इस लड़ाई की शुरूआत छोटी सी बहस से हुई थी, जो कि देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि वो बात हाथापाई तक आ गई। पर आखिर में पूरा मामला है क्या चलिए आपको बताते हैं।
Laughter Chefs Season 3: किचन टास्क में हंसी के बीच ‘ड्रामा’ का तड़का

Laughter Chefs Season 3 में इस बार किचन टास्क और भी ज्यादा मजेदार और चैलेंजिंग बनाए गए हैं। लेकिन इसी चैलेंज में जिस तरह से अंकिता ने जन्नत के साथ बिहेव किया है वो लड़ाई की असल वजह बनता दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अंकिता जाकर कृष्णा अभिशेक से कह रही हैं कि अगर उनको बात करनी होती है तो वो खुद ही किया करें, लोगों को बीच में लाने की जरूरत नहीं हैं। इस बातचीत में अंकिता का इशारा साफ तौर पर जन्नत की ओर देखने को मिला, जिस वजह से वो भड़क गईं।
Krushna Abhishek की एंट्री से बढ़ा कॉमेडी का लेवल

ऐसे में जन्नत ने भी चौंकते हुए पूछा “लोगों को’? इसके बाद कृष्णा अभिषेक सिचुएशन को देखते हुए अंकिता से बोलते हैं कि, ‘अगर आपके सामने कोई सैलेब्रिटी आ जाए तो वो आपके पसंद नहीं है ना’। इसपर रिप्लाई करते हुए अंकिता ताना मारते हुए जन्नत को ट्रोल कर देती है और कृष्णा से कहती हैं, ‘नहीं पसंद है मुझे वो’। इतने में माहौल और भी ज्यादा गरम हो जाता है और जन्नत शॉक होकर कहती हैं ‘क्या………’
Social Media Reaction: फैंस के बीच छिड़ी बहस

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग Ankita Lokhande को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इसे सिर्फ शो का मज़ाक बता रहे हैं।
- anayafeels · 15h
ये सब बकवास है कि हर बार Ankita को टारगेट किया जाता है। लोग हमेशा उन्हें लेकर नेगेटिव बातें फैलाते हैं। Ankita को किसी से jealousy की जरूरत नहीं है, वो खुद बहुत खूबसूरत और सक्सेसफुल हैं। - ayat3148x · 14h
Ankita इस शो में बहुत एंटरटेन कर रही हैं। Bigg Boss के बाद उनका जो नजरिया था, वो अब काफी हद तक बदल गया है और वो काफी पॉजिटिव दिख रही हैं। - mis_pihu_s · 13h
Jannu + Elvish को देखकर जल रही है - surbhi_prisha · 13h
मुझे सबसे ज्यादा Ankita ही अच्छी लगती हैं - tvdrama_love · 12h
Ankita सच में पूरे शो को carry कर रही हैं - cookwithfun2026 · 11h
Krushna Abhishek आए और पूरा सीन ही बदल दिया , पूरा ड्रामा कॉमेडी में बदल गया - realityshowbuzz · 10h
लोग बेवजह इसे फाइट बना रहे हैं, शो तो सिर्फ एंटरटेनमेंट है - dramaqueen_india · 9h
Ankita का confidence ही अलग लेवल का है
Laughter Chefs Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप और सच्चाई
View this post on Instagram
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने इसे “फाइट” समझ लिया, तो कुछ ने इसे सिर्फ “फन मोमेंट” कहा। लेकिन शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह पूरा सीन सिर्फ एक हल्का-फुल्का कॉमेडी एक्ट था, जिसमें किसी तरह की असल अनबन नहीं हुई। Ankita Lokhande और Jannat Zubair दोनों ही शो के दौरान बेहद प्रोफेशनल और फ्रेंडली माहौल में काम कर रही हैं।
कुल मिलाकर, Laughter Chefs Season 3 का यह वायरल मोमेंट किसी असली लड़ाई का नहीं बल्कि हंसी-मजाक और एंटरटेनमेंट का हिस्सा था। Krushna Abhishek की कॉमिक एंट्री और दोनों एक्ट्रेसेस की मजेदार केमिस्ट्री ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल जरूर बना दिया, लेकिन असलियत में यह सिर्फ “किचन कॉमेडी ड्रामा” था।
Read More: 1 मई को OTT पर लगेगा Entertainment का मेला, ‘Glory’ से लेकर ‘Undekhi 4’ तक कई बड़ी रिलीज़ तैयार…


Download Android App
Download iOS App




