छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। दरअसल शो अब अपने फिनाले के करीब जाता हुआ दिखाई दे रहा हैं। ऐसे में अब सारे ही कंटेस्टेंट शो को जीतने के लिए काफी जद्दोजहत से लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच अब एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं जिसमे कहा जा रहा है की जल्द ही आने वाले समय में बिग बॉस के घर में एक बड़ा ट्वीस्ट दर्शकों को देखने को मिल सकता हैं।

दरअसल बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट को लोग फाइनलिस्ट के तौर पर देखना शुरू कर दिए हैं। और ये दो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी हैं। लेकिन अब इस कहानी में एक बड़ा ट्वीस्ट आते हुए दिखाई दे रहा हैं। जहां कहा जा रहा है की फिनाले से पहले ट्रॉफी की तरफ एमसी स्टैन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एमसी स्टैन एक पॉपुलर रैपर हैं और यूथ में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वहीं, अब स्टैन के फैंस ने उन्हें विनर तक घोषित कर दिया है। ट्विटर पर उनका नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं, फैंस ने ट्विटर पर TROPHY AWAITS MC STAN तक ट्रेंड करवा दिया है।

बिग बॉस में एमसी स्टैन ने बड़े ही शांत तरीके से गेम खेला हैं। वो घर के ज्यादा तर मुद्दे में पड़ते हुए भी नजर नहीं आए हैं। हालांकि एमसी के बाहर के दुनिया में काफी ज्यादा फैंस जो उन्हें ये यह शो जीतने के लिए अब हर मुमकिन कोशिश में लग गए हैं।




वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम के साथ उनकी बिल्कुल भी नहीं बनी है। उनकी लड़ाई शो में इन दो कंटेस्टेंट्स से हुई है और हर बार फैंस ने स्टैन का साथ दिया है और अब फिनाले से पहले भी फैंस ने स्टैन को विनर घोषित कर दिया है।

यानी सबका सिर्फ एक ही मोटिव है कि वह स्टैन को विनर बनाना चाहते हैं। हालांकि, कुछ फैंस शिव ठाकरे का नाम भी साथ में लिख रहे हैं।

ऐसे में अब जैंसे-जैसे शो फिनाले के करीब जाता हुआ दिखाई दे रहा हैं। वैसे-वैसे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। लेकिन अब आपको क्या लगता है कौन होगा बिग बॉस 16 के ट्रॉफी का हकदार


Download Android App
Download iOS App



