बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने से साफ़ मना कर दिया है उनका कहना है की भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व विचारधारा के बाद भी उनके गठबंधन में रहते हुए पार्टी को मुस्लिम समेत सारे समर्थक के वोट मिलते थे और नीतीश कुमार ने भाजपा के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए कहा की राज्य में अगले साल आम चुनावों में 40 लोकसभा सीटों में से 36 सीटें मिलेगी |
हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से गठबंधन की संभावना को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने पूर्व सहयोगी दल के साथ ‘‘हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे।’’
गठबंधन के समय हिंदुत्व की विचारधारा के बाद भी मिलते थे मुस्लिम वोट
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता ने भाजपा को यह भी याद दिलाया कि गठबंधन में रहते हुए उसे मुस्लिमों समेत उनके सभी समर्थकों के वोट मिलते थे जो भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर हमेशा ‘‘सतर्क’’ रहे हैं।
नीतीश कुमार ने उड़ाई भाजपा के दावे की खिल्ली
उन्होंने भाजपा के उस दावे की भी खिल्ली उड़ायी कि उसे राज्य में अगले साल आम चुनावों में 40 लोकसभा सीटों में से 36 सीटें मिलेगी।कुमार ने दोहराया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा उनके पिता लालू प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘‘निराधार’’ आरोपों के बाद 2017 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उनकी वापसी एक ‘‘भूल’’ थी।