Lock Upp 2 : Shivangi Joshi को डेट करते हुए Shreya Kalra पर डोरे डाल रहे थे कुशल टंडन? रोते हुए एक्ट्रेस ने पढ़ी थी पूरी चैट, अब एक्टर की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Summary :

कुशल टंडन और लाखों दिलों की धड़कन, जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली शिवांगी जोशी , ये दोनों टीवी स्टार्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और लव-लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। फैंस इनकी जोड़ी पर जान छिड़कते थे, लेकिन अब रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp 2) के मंच पर कंटेस्टेंट और फेमस इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने एक ऐसा ‘बम’ फोड़ा है, जिसने कुशल टंडन की इमेज पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रेया का दावा है कि जब कुशल और शिवांगी प्यार की कसमें खा रहे थे, तब कुशल…

कुशल टंडन और लाखों दिलों की धड़कन, जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली शिवांगी जोशी , ये दोनों टीवी स्टार्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और लव-लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। फैंस इनकी जोड़ी पर जान छिड़कते थे,

लेकिन अब रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp 2) के मंच पर कंटेस्टेंट और फेमस इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने एक ऐसा ‘बम’ फोड़ा है, जिसने कुशल टंडन की इमेज पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रेया का दावा है कि जब कुशल और शिवांगी प्यार की कसमें खा रहे थे, तब कुशल पीठ पीछे उन्हें रात में मैसेजेस भेज रहे थे, आइए जानते हैं इस धोखे की पूरी इनसाइड स्टोरी।

‘शूट के बाद कुशल ने मुझे किया था DM’ – श्रेया कालरा का लॉक अप 2 में बड़ा दावा

Lock Upp 2
Lock Upp 2 ( Source: Social Media)

फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा‘ में साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से बात करते हुए श्रेया कालरा ने पुराना राज खोला। श्रेया ने बताया कि सीरियल ‘बरसातें- मौसम प्यार का‘ के एक प्रमोशनल शूट के बाद कुशल टंडन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज (DM) किया था।

श्रेया ने कहा, “उस वक्त मैं भी किसी को डेट कर रही थी और मुझे नहीं पता था कि कुशल और शिवांगी के बीच कुछ चल रहा है। कुशल ने मुझसे बात करना शुरू किया। लेकिन जैसे ही मुझे भनक लगी कि वो शिवांगी के साथ रिश्ते में हैं, मैंने तुरंत अपने कदम पीछे खींच लिए और उनसे दूरी बना ली।

रोने लगी थीं शिवांगी जोशी’ – जब सेट पर खुली चैट और सच आया सामने

Shreya Kalra chat leak Kushal Tandon
Shreya Kalra chat leak Kushal Tandon ( Source : Social Media)

बात सिर्फ मैसेज तक ही नहीं रुकी। श्रेया कालरा ने आगे बताया कि जब वो बाद में दोबारा शिवांगी जोशी से शो के सेट पर मिलीं, तो शिवांगी ने उनसे एक अजीब बात कही। शिवांगी का कहना था कि कुशल ने उन्हें बताया है कि श्रेया ने खुद उन्हें पहले फॉलो किया और मैसेज भेजे थे।

यह सुनकर श्रेया हैरान रह गईं। अपनी सफाई देने के लिए श्रेया ने तुरंत अपना फोन निकाला और शिवांगी के हाथ में थमा दिया। श्रेया ने कहा, “मैंने शिवांगी से कहा- एक्सक्यूज मी, मैं किसी लड़के को पहले मैसेज नहीं करती। तुम खुद पूरी चैट पढ़ लो।” श्रेया के मुताबिक, जब शिवांगी ने अपने फोन पर कुशल और श्रेया की पूरी बातचीत पढ़ी, तो वो खुद को संभाल नहीं पाईं और सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके कुछ महीनों बाद ही कुशल ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप का एलान कर दिया था।

‘अभी सिर्फ एक तरफ की कहानी सुनी है’ – भाई के बचाव में उतरीं कुशल टंडन की बहन

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Reality Scoop (@reality_scoop_)

इस बड़े आरोप के बाद जहां फैंस हैरान हैं, वहीं कुशल टंडन के परिवार ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कुशल टंडन इस समय एक दूसरे रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) का हिस्सा हैं और बाहरी दुनिया से दूर हैं, इसलिए वो खुद इस पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

ऐसे में कुशल की बहन टीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक कड़ा नोट लिखकर अपने भाई का बचाव किया है। टीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अफवाहें उड़ती रहती हैं, लेकिन सच हमेशा मजबूत रहता है। मेरे भाई कुशल और उनके पुराने रिश्ते को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वो सच नहीं हैं। यह सिर्फ सिक्के का एक पहलू (one side of the story) है। कुशल अभी शो में हैं और जवाब नहीं दे सकते, इसलिए कोई भी राय बनाने से पहले दोनों पक्षों की बात जरूर सुनें।

फिलहाल इस पूरे विवाद पर शिवांगी जोशी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। कुशल और शिवांगी का रिश्ता सालों पहले टीवी शो के सेट से शुरू हुआ था और साल 2025 में इनका ब्रेकअप हो गया था। अब लॉक अप 2 के मंच से उठी यह चिंगारी आगे क्या मोड़ लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Read More: Prince Narula Neha Dhupia Interview: Prince Narula का बड़ा आरोप, कहा- “मेरी 3 महीने की बेटी को दी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।