Mahakaali फिल्म का ट्रेलर देख एक्साइटेड हुए फैंस, Shriya Reddy और Akshay Khanna की करी जमकर तारीफ

Summary :

श्रिया रेड्डी 'महाकाली' के टीजर में देवी के रौद्र और शक्तिशाली रूप में नजर आई हैं, जिससे फैंस काफी प्रभावित हुए हैं। वह 'सलार: पार्ट 1 – सीजफायर' समेत कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं और 2002 में अभिनय की शुरुआत की थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर भरत रेड्डी की बेटी श्रिया ने 2008 में निर्माता विक्रम कृष्णा से शादी की थी और अब 'महाकाली' में उनके नए अवतार का इंतजार है।

प्रशांत वर्मा की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महाकाली’ का टीजर सामने आ चुका है और इसमें श्रिया रेड्डी के शक्तिशाली अंदाज ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। टीजर में वह देवी के रौद्र और बेहतरीन रूप में दिखाई दे रही हैं। वहीं फिल्म में अक्षय खन्ना भी शुक्राचार्य के रोल में बेहद ही कमाल के नजर आ रहे हैं। श्रिया के इस लुक को देखने के बाद फैंस उनके बारे में और जानने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि, साउथ इंडियन सिनेमा में श्रिया पहले भी अपने दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुकी हैं।

चेन्नई में हुआ जन्म

Mahakaali Actress Shriya Reddy
Mahakaali Actress Shriya Reddy (Source: Google)

48 साल की श्रिया रेड्डी का जन्म चेन्नई में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया। इसके बाद वह टीवी प्रेजेंटर के रूप में भी नजर आईं। उनकी दमदार आवाज और अलग प्रेजेंटेशन ने उन्हें शुरुआती दौर में ही पॉपुलर बना दिया था।

‘सलार’ से मिली नई पहचान

Sriya Reddy Popular Film
Sriya Reddy Popular Film (Source: Google)

श्रिया रेड्डी को प्रभास स्टारर ‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर’ में भी अहम रोल में देखा गया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने राधा रमा मन्नार का किरदार निभाया था। फिल्म की सक्सेस के साथ श्रिया के एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई।

2002 में शुरू हुआ फिल्मी सफर

Sriya Reddy Filmy Career
Sriya Reddy Filmy Career (Source: Google)

श्रिया ने साल 2002 में फिल्म ‘समुराई’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने ‘अप्पुदापुडु’ में लीड रोल निभाया। वह ‘वेयिल’ और ‘कांचीवरम’ जैसी चर्चित फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने पवन कल्याण के साथ भी स्क्रीन शेयर किया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बेटी हैं श्रिया

Shriya Reddy Family
Shriya Reddy Family (Source: Google)

श्रिया रेड्डी का कनेक्शन क्रिकेट से भी रहा है, वह पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर भरत रेड्डी की बेटी हैं। भरत रेड्डी ने 1978 से 1981 के बीच भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का काम भी किया। अगर श्रिया रेड्डी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता विक्रम कृष्णा से शादी की थी। विक्रम कृष्णा का रिलेशन साउथ इंडियन सिनेमा के चर्चित फिल्मी परिवार से है। इस तरह श्रिया की पर्सनल लाइफ भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक रेपुटेटेड परिवार से जुड़ी हुई है।

Mahakaali Trailer: ट्रेलर में किसकी हो रही है तारीफ?

हालांकि महाकाली के रिलीज़ हुए ट्रेलर में श्रिया रेड्डी के लुक के अलावा अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल अक्षय खन्ना इस फिल्म में दानवों के गुरू शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग हर किसी को बेहद पसंद आ रही है। कई लोग तो अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को ऑस्कर वीनिंग परफॉर्मेंस कह रहे हैं। ऐसे में श्रिया के साथ साथ अक्षय खन्ना को भी खूब तारीफ मिल रही है। हालांकि असल में इन दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस कैसी होगी?, ये तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चल पाएगा।

अब ‘महाकाली’ में श्रिया औऱ अक्षय का रौद्र रूप देखने के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। टीजर में इन दोनों एक्टर्स का दमदार स्क्रीन प्रेजेंस यह सिग्नल जरूर दे चुका है कि फिल्म में उनका किरदार काफी इफेक्टिव होने वाला है।

Read More: हाई-स्पीड रेस के दौरान Ajith Kumar की कार हुई क्रैश, जानें एक्सीडेंट के बाद कैसे हैं एक्टर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।