साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और रेसिंग के शौकीन अजित कुमार एक बार फिर कार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं। यूरोप में ऑर्गनाइज़ एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेस के दौरान उनकी कार अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और ट्रैक पर दूसरी कार से जा टकराई। ऐसे में राहत की बात यह है कि हादसा काफी सीरियस नजर आने के बावजूद अजित कुमार को किसी तरह की बड़ी चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सेफ हैं।
कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना एशियन ले मैंस सीरीज और मिशेलिन ले मैंस कप से जुड़े रेसिंग इवेंट के दौरान हुई। रेस के बीच अचानक अजित कुमार की कार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह ट्रैक पर दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर काफी तेज थी, लेकिन कार में मौजूद सेफ्टी अरेंजमेंट की वजह से अजित को कोई सीरियस चोट नहीं लगी। हालांकि हादसे के बाद वह खुद सेफली कार से बाहर निकल आए। अजित कुमार उन चुनिंदा इंडियन ड्राइवरों में शामिल हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल के मोटर रेसिंग कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया है। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें कार रेसिंग का भी खासा जुनून है और वह कई इंटरनेशनल रेसिंग इवेंट्स में हिस्सा ले चुके हैं।
कैसी है अजित कुमार की हालत?

हादसे की खबर सामने आने के बाद अजित कुमार के फैंस की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, बाद में उनके सेफ होने की जानकारी सामने आने से फैंस ने राहत की सांस ली। फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें किसी सीरियस चोट की शिकायत नहीं है।
पहले भी कई बार हादसों का सामना कर चुके हैं

यह पहली बार नहीं है जब अजित कुमार रेसिंग ट्रैक पर एक्सीडेंट का शिकार हुए हों। इससे पहले 2025 में भी उनके साथ कई बड़े हादसे हुए थे। इटली में GT4 यूरोपियन सीरीज के दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ था। इसके अलावा स्पेन के वालेंसिया में पोर्श स्प्रिंट चैलेंज के दौरान भी उनकी कार दो बार हादसे का शिकार हुई थी। वहीं दुबई में 24H पोर्श प्रैक्टिस रेस के दौरान भी उनकी कार क्रैश हो गई थी।
इन सभी घटनाओं के बावजूद अजित कुमार सीरियस चोट से बचे रहे। लगातार हादसों के बाद भी रेसिंग के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ है और वह मोटरस्पोर्ट्स में लगातार एक्टिव नजर आते हैं।



Download Android App
Download iOS App




