The Traitors 2: शो से निकलते ही 15 मिनट में पैकअप, Harman Singha बोले- ‘द ट्रेटर्स’ के नियम इतने सख्त कि घरवालों को भी नहीं बता पाया सच

Summary :

रियालिटी शो 'द ट्रेटर्स' से बाहर हुए हरमन सिंघा ने शो के खौफनाक कांट्रैक्ट, सीक्रेट टनल और मल्लिका शेरावत के बिंदास रवैये को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। जानिए शो के बिहाइंड द सीन के वो नियम, जिन्होंने हरमन को भी हैरान कर दिया।

फेमस टीवी होस्ट और एक्टर रणविजय सिंघा के भाई हरमन सिंघा हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2‘ से बेघर हो चुके हैं। शो में एक ‘ट्रेटर’ यानी धोखेबाज़ के रूप में दिखे हरमन ने बेघर होने के बाद शो के बिहाइंड द सीन के ऐसे नियम और राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। हरमन ने बताया कि कैसे शो का कांट्रैक्ट बेहद डरावना होता है और बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का इस गेम में क्या अलग ही अंदाज देखने को मिला।

बिना टीवी-इंटरनेट के अकेले रूम में बंद, दरवाजे पर बंधी होती थी घंटी

The Traitors 2
The Traitors 2 ( Source: Social Media)

हरमन सिंघा ने खुलासा किया कि ‘द ट्रेटर्स‘ के सेट पर सीक्रेसी का बेहद सख्त ख्याल रखा जाता है। शो में करीब 300 से 400 क्रू मेंबर्स होते हैं और हर किसी से कानूनी तौर पर कसम खिलवाई जाती है कि कोई भी जानकारी लीक न हो।

हरमन ने बताया कि जिस पैलेस में शूटिंग हो रही थी, वहां गुप्त सुरंगे बनाई गई थीं और हर जगह कैमरे लगे थे। शूटिंग खत्म होते ही खिलाड़ियों को उनके कमरों में बंद कर दिया जाता था। कमरों के बाहर हवा से बजने वाली घंटियां (विंड चाइम) बांधी जाती थीं, ताकि अगर कोई गलती से भी दरवाजा खोले तो तुरंत पता चल जाए। रूम के अंदर ना टीवी था, ना म्यूजिक और ना ही फोन या इंटरनेट। वॉशरूम जाने के लिए भी क्रू मेंबर्स एक-एक करके ही खिलाड़ियों को बाहर ले जाते थे। हरमन ने कहा कि यह माहौल दिमाग पर काफी दबाव बनाता था।

शो से बेघर होते ही 15 मिनट में पैकअप, दूसरे होटल में कर दिया जाता था शिफ्ट

The Traitors behind the scenes
The Traitors behind the scenes ( Source: Social Media)

हरमन ने आगे बताया कि शो में अगर कोई खिलाड़ी ‘मर्डर‘ हो जाता है या वोट आउट होकर एलिमिनेट हो जाता है, तो उसे बाकी खिलाड़ियों से मिलने की बिलकुल इजाजत नहीं होती। एलिमिनेट होते ही 10 से 15 मिनट के अंदर खिलाड़ी को अपना फोन या सामान लिए बिना ही पैलेस से बाहर कर दिया जाता है।

उसका सामान बाद में शैडो क्रू के जरिए भेजा जाता है। बाहर निकलते ही खिलाड़ी को सीधे किसी दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया जाता है, ताकि गेम की कोई भी बात लीक न हो सके। हरमन बोले कि यह कांट्रैक्ट इतना खतरनाक था कि उन्होंने अपने माता-पिता और भाई रणविजय तक को नहीं बताया था कि वे शो में ‘ट्रेटर‘ बने हैं।

मल्लिका शेरावत को नहीं थी गेम की फिक्र, बोलीं- ‘मेरे पास दुनिया में 15 घर हैं’

Mallika Sherawat The Traitors
Mallika Sherawat The Traitors ( Source: Social Media)

गेम के माहौल के बीच हरमन ने बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की जमकर तारीफ की। हरमन ने बताया कि जहां बाकी खिलाड़ी गेम को लेकर बहुत सीरियस और स्ट्रेस्ड थे, वहीं मल्लिका बिल्कुल बेफिक्र नजर आईं।

हरमन के मुताबिक, मल्लिका ने उनसे कहा था, “मैं तो बस अपने 3-4 गुच्ची (Gucci) के ब्रांडेड आउटफिट्स दिखाने आई हूं, मुझे अपना फैशन गेम दिखाना है। लोग इतने सीरियस क्यों हैं? हमें आपस में प्यार से रहना चाहिए। मेरे पास कैलिफ़ोर्निया और पेरिस जैसी जगहों पर 15 घर हैं, मुझे इस गेम से क्या फर्क पड़ता है” हरमन ने कहा कि मल्लिका का यह बिंदास और बेबाक अंदाज सभी को बहुत पसंद आया।”

Read More: Bhojpuri Bawaal Promo Video: Mallika Sherawat का हाथ देखते-देखते Tej Pratap ने कह दी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।