इन दिनों टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक नए शो का जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। इस शो का नाम है ‘भोजपुरी बवाल’। इस शो में कई बड़े भोजपुरी स्टार्स तो हैं ही, लेकिन सारी महफिल पॉलिटिक्स से आए तेजू भैया यानी तेज प्रताप यादव ही ले गए। तेज प्रताप अपने बिंदास और देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, पर जब इस शो के मंच पर उनकी मुलाकात बॉलीवुड की ‘हॉट एंड बोल्ड‘ एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत से हुई, तो जो नजारा देखने को मिला, उसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी।
जब तेजू भैया ने पकड़ा मल्लिका का हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा कि शरमा गईं एक्ट्रेस
WTF Mallika Sherawat and Tej Pratap Yadav doing together 😭
Mallika is teaching him Yoga in revealing clothes and Teju bhaiya is also trying to flirt 😭😭
Unexpected Collab 👀🗿
Video: JioHotstar Reality pic.twitter.com/cQTjJEX8LM
— Chota Don (@choga_don) August 23, 2026
‘भोजपुरी बवाल’ के सेट पर जैसे ही मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव आमने-सामने आए, माहौल एकदम मज़ेदार हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में देखा जा सकता है कि तेज प्रताप यादव बड़े ही ध्यान से मल्लिका शेरावत का हाथ देख रहे हैं और उनका भविष्य बता रहे हैं। तेजू भैया ने मल्लिका की हथेली की रेखाएं देखते हुए बेहद सीरियस होकर कहा- “आपका भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है, लेकिन एक बात है… लोग आपको हर्ट बहुत करते हैं।“ तेजू भैया की यह बात सुनते ही मल्लिका भी थोड़ी इमोशनल दिखीं और मुस्कुराते हुए उनकी बात पर अपनी सहमति जताई।
“मेरी भी वही राशि है” मल्लिका के एक सवाल पर तेजू भैया का जवाब सुन छूटी हंसी

बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने मल्लिका से उनकी राशि पूछ ली। मल्लिका ने जैसे ही बताया कि उनकी राशि ‘तुला’ है, तेजू भैया के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई। उन्होंने तुरंत मज़ाक करते हुए कहा- “तुला राशि? अरे, मेरी भी तो वही राशि है!“ यह सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।
इसके बाद मल्लिका ने तेजू भैया से एक सलाह मांगी। उन्होंने पूछा कि अपनी राशि के हिसाब से उन्हें कौन सा पत्थर पहनना चाहिए? इस पर तेज प्रताप ने अपनी उंगली में पहनी हुई अंगूठी दिखाते हुए कहा- “यह पुखराज है, इसको पहनने से आपका सूर्य तेज होगा।“
बस फिर, मल्लिका शेरावत भला कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने तुरंत शरमाते हुए मुस्कुराकर कहा-“और कितना तेज चाहिए, तेज जी?“ मल्लिका का यह मज़ाकिया जवाब सुनते ही तेजू भैया भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और शरमा गए। इसके बाद दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो, फैंस बोले- ‘तेजू भैया का अंदाज ही निराला है’

तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का यह क्यूट और मजेदार मोमेंट अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। किसी को तेजू भैया का ज्योतिष ज्ञान पसंद आ रहा है, तो कोई मल्लिका शेरावत की उस कातिलाना हंसी का दीवाना हो रहा है।
आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत इन दिनों सिर्फ इसी शो में नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। लेकिन तेज प्रताप के साथ उनका यह ‘भोजपुरी बवाल‘ वाला पल दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। लोग कह रहे हैं कि नेतागिरी और बॉलीवुड का ऐसा देसी कॉम्बिनेशन पहले कभी देखने को नहीं मिला।
Read More: Playground Season 5 Episode Update: “I LOVE YOU GUYS” लिखकर Elvish ने दिया फैंस..


Download Android App
Download iOS App




