रियालिटी शो ‘प्लेग्राउंड’ में हर दिन नया हंगामा हो रहा है। लड़ाई-झगड़े और चालबाज़ियों के बीच शो का माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। लेकिन इन सब हंगामों के बीच सबसे बड़ा हाइलाइट बना शो के मेंटॉर एल्विश यादव का अपने फैंस के लिए प्यार भरा खास मैसेज । आइए जानते हैं एल्विश की वायरल स्टोरी से लेकर घर के अंदर हुए झगड़े की पूरी कहानी।
एल्विश यादव ने किया प्यार का इज़हार, स्टोरी पर लिखा ‘I LOVE YOU GUYS’

शो के मेंटॉर और यूथ आइकन एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। एल्विश ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खास स्टोरी पोस्ट करके अपने फैंस से खुल्लम-खुल्ला प्यार का इज़हार किया है। एल्विश ने स्टोरी पर दिल वाले इमोजी के साथ लिखा- “I LOVE YOU GUYS”, एल्विश का अपने चाहने वालों के लिए एल्विश का यह प्यार देखकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं। स्टोरी सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और ढेरों कमेंट्स आने लगे। एल्विश के इसी प्यार और सपोर्ट की वजह से ‘प्लेग्राउंड’ शो की टीआरपी भी दिन-ब-दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।
एल्विश यादव ने जैसे ही ‘I LOVE YOU GUYS’ लिखा, उनके फैंस बहुत खुश हो गए। फैंस ने इस प्यार के इज़हार का जवाब देते हुए कहा कि एल्विश भाई का यह निस्वार्थ प्यार ही उन्हें सबसे खास बनाता है और ‘प्लेग्राउंड’ का असली किंग वही हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस ने “लव यू टू भाई” और “सिस्टम फाड़ दिया एल्विश भाई” लिखकर यह साफ कर दिया कि उनकी ‘एल्विश आर्मी’ हमेशा हर मोड़ पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
फरहाना भट्ट का ‘मास्टरस्ट्रोक’: वीडियो क्लिप्स से खुला ‘सिमर’ का बड़ा राज

शो के अंदर की बात करें तो फरहाना भट्ट ने ‘एजेंट ऑफ क्योस’ (Agent of Chaos) बनकर ऐसा दांव खेला कि सभी हाउसमेट्स के होश उड़ गए। फरहाना ने सभी खिलाड़ियों को एलिमिनेशन से जुड़ी कुछ पुरानी इनसाइड वीडियो क्लिप्स दिखाईं। इन क्लिप्स को देखते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। फरहाना ने सबसे बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि “आखिर इन सारी क्लिप्स में एक नाम ‘सिमर’ बार-बार क्यों आ रहा है?” फरहाना के इस खुलासे के बाद घर के अंदर चल रही गुप्त प्लानिंग और प्लॉटिंग पूरी तरह बेनकाब हो गई है और कंटेस्टेंट्स के बीच शक की दरारें और गहरी हो गई हैं।
‘बेटा’ बोलते ही भड़के नवदीश: प्रतीक से हाथापाई तक पहुंची बात, क्रू ने कराया बचाव

एपिसोड का सबसे ज्यादा गुस्से वाला पल तब आया जब नवदीश अरोड़ा और प्रतीक के बीच बहस हो गई। प्रतीक ने जब नवदीश को उकसाते हुए बार-बार “बेटा” कहना शुरू किया, तो नवदीश अपना आपा पूरी तरह खो बैठे। दोनों के बीच बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। माहौल इतना खतरनाक हो गया कि मामला हाथ से निकलता देख प्लेग्राउंड की पूरी प्रोडक्शन क्रू को तुरंत कैमरों के सामने आकर दोनों का बीच-बचाव करना पड़ा।
इसके अलावा, गेम में नया ट्विस्ट लाते हुए कैप्टन्स ने ‘URL Challenge’ जीतने के लिए भारी बाजी (Rumbles Wagers) लगाई है, जहाँ सही दांव लगाने पर प्राइज मनी दोगुनी हो सकती है। हालांकि, किस खिलाड़ी को बेंच पर बिठाना है, इस फैसले को लेकर टीमों के अंदर जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एल्विश अपनी टीम को इस आपसी फूट से निकालकर गेम में वापसी करा पाएंगे, या फिर सिमरन और रिदाय की नई प्लैनिंग की वजह से KO Krakens का कोई बड़ा प्लेयर इस हफ्ते एलिमिनेट हो जाएगा
Read More: Bhojpuri Bawal: निरहुआ ने शादीशुदा होते हुए भी पाखी हेगड़े को किया था प्रपोज? रो पड़ीं एक्ट्रेस..


Download Android App
Download iOS App




