Lock Upp Season 2 Contestants: ‘स्प्लिट्सविला’ के इस सबसे Famous Couple की होने जा रही है ‘जेल’ में एंट्री, क्या Farah Khan के सामने खुलेंगे सारे काले राज?

Summary :

Lock Upp Season 2 Contestants: फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार यह शो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रहा है, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। शो के शुरू होने से पहले ही हर तरफ बस इसी बात का सस्पेंस है कि इस बार जेल की कालकोठरी में कौन-कौन से बड़े चेहरे बंद होने वाले हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए…

Lock Upp Season 2 Contestants: फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार यह शो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रहा है, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। शो के शुरू होने से पहले ही हर तरफ बस इसी बात का सस्पेंस है कि इस बार जेल की कालकोठरी में कौन-कौन से बड़े चेहरे बंद होने वाले हैं।

इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। हाल ही में खत्म हुए एक बेहद फेमस डेटिंग रियलिटी शो के मंच पर जिस एक खिलाड़ी ने अपने खेल, अपने तेवरों और अपनी खास ‘लेडी लव‘ के साथ अपने कनेक्शन से सोशल मीडिया पर तहलका मचाया था… अब उसकी जिंदगी पूरी तरह पलटने वाली है, शो के खत्म होते ही हर कोई जानना चाहता था कि इस जोड़ी की अधूरी प्रेम कहानी का अगला चैप्टर क्या होगा?

लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि प्यार और रोमांस के इस हसीन सफर के बाद, इस हैंडसम हंक की अगली मंजिल सीधे ‘जेल’ की सलाखें होंगी, जी हां, जो आशिक कल तक प्यार के खेल में दिल जीत रहा था, वो अब अपनी उसी ‘खास हसीना‘ के साथ इस शो की बेरहम कैद में बंद होने जा रहा है। पर सवाल यह है कि क्या ये दोनों जेलर के सवालों के आगे अपने रिश्ते का असली सच उगल देंगे? या फिर इस सलाखों के पीछे खुलेंगे इनके वो काले राज, जिससे ये अब तक भाग रहे थे? तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है ये चर्चित कपल और क्या है पूरा मामला।

Lock upp Season 2 Contestants: मेकर्स ने लगाई कन्फर्मेशन की मुहर

Lock upp Season 2 Contestants
Lock upp Season 2 Contestants ( Source : Social Media)

‘स्प्लिट्सविला सीजन 16’ (Splitsvilla 16) खत्म होने के बाद से ही योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत तगड़ी है और फैंस इन्हें ‘योगाकांक्षा’ (Yoganksha) के नाम से बुलाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लॉक अप 2‘ के मेकर्स ने इन दोनों को शो के लिए फाइनल कर लिया है। इस सीजन की थीम ‘सच या सजा’ रखी गई है, जिसका मतलब है कि इस बार शो में आने वाले सितारों को जनता के सामने अपने सबसे गहरे राज उगलने होंगे। फैंस यह जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि योगेश और आकांक्षा इस शो में क्या नया धमाका करने वाले हैं।

Lock Upp 2 Yogesh and Akanksha:  क्या शो में सामने आएगा इनका असली सच?

Lock Upp 2 Yogesh and Akanksha
Lock Upp 2 Yogesh and Akanksha ( Source : Social Media)

आपको बता दें कि ‘स्प्लिट्सविला’ के ग्रैंड फिनाले में योगेश और आकांक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स ने आकांक्षा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पीठ पीछे चीटिंग की है और योगेश के साथ उनका कोई ‘सीक्रेट कनेक्शन’ चल रहा है।

हालाँकि ‘स्प्लिट्सविला’ के मंच पर इस जोड़ी का सफर विवादों से भरा रहा है। शो में तब भूचाल आ गया था जब योगेश की एक्स-गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर ने वाइल्डकार्ड एंट्री मारी और योगेश ने आकांक्षा को छोड़ अपनी एक्स का हाथ थाम लिया, जिससे आकांक्षा बुरी तरह टूट गई थीं। इतना ही नहीं, शो खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट सुज़ैन ने एक पॉडकास्ट में यह दावा कर दिया कि योगेश और आकांक्षा शो के दौरान एक-दूसरे के काफी करीब (इंटीमेट) आ चुके थे।

इस खुलासे के बाद जब आकांक्षा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा, तो खुद योगेश ने सामने आकर इन आरोपों को गलत बताया और आकांक्षा का बचाव किया, अब फैंस का मानना है कि जब ये दोनों ‘लॉक अप 2‘ की जेल में बंद होंगे, तो उनके रिश्ते का असली सच पूरी दुनिया के सामने आ जाएगा।

Farah Khan and Ritesh Deshmukh Lock Upp 2:  फैंस को है बड़े खुलासे का इंतजार

Farah Khan and Ritesh Deshmukh Lock Upp 2
Farah Khan and Ritesh Deshmukh Lock Upp 2 ( Source : Social Media)

इस बार शो की कमान बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान और एक्टर रितेश देशमुख के हाथों में है। फराह खान अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और वो अच्छे-अच्छों की क्लास लगाने में माहिर हैं। ऐसे में योगेश और आकांक्षा के लिए ‘लॉकअप‘ की जेल में टिके रहना इतना आसान नहीं होने वाला है। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस अभी से काफी एक्साइटेड हैं और कई जगहों पर तो उनके लिए ‘फ्लैश मॉब‘ और बैनर भी देखने को मिल रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोनों जेलर के  सवालों का सामना कर पाएंगे या फिर किसी नई मुश्किल में फंस जाएंगे।

Read More: Welcome To The Jungle के लिए अक्षय कुमार ने ली सबसे कम फीस? जानिए Disha Patani, Jacqueline और पूरी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।