कोरोना वायरस का प्रकोप विश्वभर में छाया हुआ है और इसकी वजह से ज्यादातर देशों ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया। लॉकडाउन की स्थिति हमारे देश में भी चल रही है। जिसकी वजह से हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हर काम कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बंद हो गया है। इतना ही नहीं अब तो आर्थिक तंगी से कई सितारे जूझ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है। मशहूर अभिनेता सतीश कौल ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ काम किया हुआ है।

अभिनेता सतीश कौल ने पंजाबी और हिंदी सिनेमा में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हुआ है। इस समय वह आर्थिक संकट में हैं। 73 वर्षीय सतीश कौल ने पीटीआई न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, लुधियाना में इस समय मैं छोटे से किराए के घर में रहने को मजबूर हूं। इससे पहले मैं एक वृद्ध आश्रम में रह रहा था। मेरी सेहत बिलकुल स्वस्थ है लेकिन हालात मेरे लॉकडाउन की वजह से खराब हो चुके हैं।

न्यूज़ एजेंसी को आगे सतीश कौल ने बताया, मेरी मुश्किलें लॉकडाउन के कारण कई गुना बढ़ चुकी हैं। घर के किराए, दवाइयों और राशन-पानी के लिए मुझे पैसों की बहुत आवश्यकता है। उम्मीद करता हूं मेरी मदद के लिए आगे लोग आएंगे। सतीश कौल एक छोटे से मकान में मजबूर हैं रहने के लिए और वह 7500 रुपय हर महीने घर का किराया देने में सक्षम भी नहीं हैं।

लोगों से मदद की गुहार अभिनेता ने लगाई और कहा, इतना प्यार एक एक्टर के रुप में मुझे मिला है। अब मुझे मदद की जरूरत एक इंसान के तौर पर है। दरअसल सतीश कौल गिर गए थे जिसकी वजह से उनके कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था और अभी तक भी वह उससे ठीक नहीं हो पाय हैं। महाभारत में देवराज इंद्र की भूमिका में सतीश कौल नजर आये थे।

काफी समय से सतीश कौल लुधियाना में रह रहे हैं। पंजाब वह साल 2011 में मुंबई छोड़कर चले गए थे। वहां जाने के बाद उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल खोला था। सतीश कौल के वर्क फ्रंट की बात की जाय तो उन्होंने कर्मा, राम लखन, प्यार तो होना ही था, आंटी नं. 1 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



