इरफान खान का ‘चंद्रकांता’ से ‘हिंदी मीडियम’ तक इस तरह 24 साल में बदला Look

Summary :

NULL

सोशल मीडिया पर आजकल यह खबर वायरल हो रही है कि बॉॅलीवुड एक्टर इरफान खान को ब्रेन कैंसर हो गया है। लेकिन इरफान के करीबी और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस खबर को गलत साबित किया है।

irrfan khan

नाहटा के अनुसार, ”इरफ़ान अस्वस्थ जरूर हैं लेकिन मीडिया में उनकी कंडीशन को लेकर आ रहीं ख़बरें पूरी तरह बेसलेस हैं। उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने वाली खबर भी झूठी है। भगवान की कृपा है और इरफ़ान फिलहाल दिल्ली में हैं। बता दें कि कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके इरफान को पहचान टीवी शो ‘चंद्रकांता’ से मिली थी। इसमें उन्होंने बद्रीनाथ का किरदार निभाया था। इन फिल्मों में इरफान ने किए यादगार रोल…

इरफान खान ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। इरफान खान को टीवी शो चंद्रकांता से पहचान मिली थी। इस शो में इरफान खान ने बद्रीनाथ का किरदार निभाया था। इन फिल्मों में इरफान खान के कई यादगार रोल हैं। इरफान खान ने बॉॅलीवुड में 1988 में सलाम बॉम्बे से डेब्यू किया था।

इस फिल्म में इरफान खान ने एक लेटर राइटर का किरदार निभाया था। लेकिन इरफान खान को फिल्म 2002 में फिल्म हासिल से पहचान मिली।

इस फिल्म में उन्होंने रणविजय सिंह का रोल किया था। इरफान खान को इस फिल्म के लिए बेस्ट नेगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है।

इरफान खान ने इसके अलावा इन फिल्मों में भी काम किया है जैसे  मकबूल, आन, द किलर, नेमसेक, बिल्लू, 7 खून माफ, पानसिंह तोमर, लाइफ ऑफ पाइ, डी-डे, द लंचबॉक्स, किस्सा, पीकू, तलवार, इनफर्नो, मदारी, हिंदी मीडियम और करीब-करीब सिंगल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

इरफान खान ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया हुआ है। इनमें ‘अ माइटी हार्ट’, द वॉरियर, द दार्जिलिंग लिमिटेड, पार्टीशन, न्यूयॉर्क आई लव यू, द अमेजिंग स्पाइडरमैन, लाइफ ऑफ पाइ, इनफर्नो शामिल हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team