इश्क छुपाए नहीं छुपता, आखिरकार Rishabh Pant से मिलने पहुंच ही गयी Urvashi Rautela, शेयर की पिक्चर!

Summary :

भारतीय टीम के मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दरअसल हाल ही में ऋषभ को बेटर ट्रीटमेंट के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया हैं।ऐसे में अब उर्वशी रौतेला ने इसी हॉस्पिटल की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है, जिसमें ऋषभ का इलाज चल रहा है।

भारतीय टीम के मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दरअसल हाल ही में ऋषभ को बेटर ट्रीटमेंट के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया हैं। जहां ऋषभ को और भी बेहतर इलाज मिल सके और उनकी हालत में जल्द-जल्द से सुधार आ सके। वही ऋषभ पंत की एक्सीडेंट की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले सहित सभी लोग लगातर उनकी सलामती की दुवा मांग रहे हैं। 
IND vs SL:
ऐसे में ऋषभ कि सलामती की दुवा मांगने वाली एक शख्स बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी हैं। जहां एक्ट्रेस ने जब से ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनी हैं। तब से लगातर ऋषभ पंत की सलामती को दुवा मांगे जा रही हैं। इतना ही नहीं उर्वशी की मां मीरा सिंह रौतेला ने भी ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। मौजूदा समय में ऋषभ पंत का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में जारी है. अब भला इस मौके पर उर्वशी रौतेला सुर्खियों बटोरने से कैसे पीछे रह सकती हैं। 
दरअसल गुरुवार को उर्वशी रौतेला ने इसी हॉस्पिटल की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है, जिसमें ऋषभ का इलाज चल रहा है।  ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ये बज बन गया है कि क्या उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंची हैं। साथ ही तमाम यूजर्स इसके चलते उर्वशी रौतेला को ट्रोल कर रहे हैं। 
उर्वशी रौतेला के स्टोरी अपलोड करने के साथ ही लगातार अब एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा हैं। जहां उर्वशी को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा है की – ये लड़की पागल है क्या। तो वही एक यूजर ने लिखा है की- फेम कमाने का क्या घटिया तरीका है.मालूम है कि वह एक बड़े हादसे गुजरे हैं.यह अब मनोरंजन का जरिया नहीं है। 
बल्कि मानसिक उत्पीड़न का मामला है। अगर आपको लगता है कि यह बिल्कुल बीमार है और @उर्वशी रौतेला अंत में इसके लिए बाहर बुलाए जाने की जरूरत है, कृपया उसे टैग करें और कहें #GetWellSoonUrvashi 
यह केवल मानसिक उत्पीड़न है या उसे मनोचिकित्सक की जरूरत है?अगर उसकी जगह #ऋषभपंत ने ऐसा कुछ किया होता तो वह सलाखों के पीछे होता और सब लोग तख्तियां लेकर चल रहे होते। 
क्या पुरुषों के पास अधिकार नहीं हैं? #उर्वशी रौतेला Cheap publicity इस तरह के ढेरो कमेंट कर लगातर उर्वशी को अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Desk Team