एक फिल्म के लिए 13 करोड़ लेते है रणवीर सिंह और जीते है आलिशान लक्ज़री लाइफ

Summary :

अब हर किसी के जेहन में ये सवाल तो उठता है कि परदे पर इतनी जानदार परफॉरमेंस देने वाले रणवीर सिंह अपनी असल जिंदगी में कैसे है ?

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरहिट सितारों में से एक है और इनकी हाल ही में रिलीज़ फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है। एक ही साल में बैक तो बैक दो हिट फ़िल्में देकर रणवीर बॉक्स ऑफिस पर कमाऊ स्टार का तमगा भी पा चुके है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को अलग ही अंदाज का स्टाइल आइकॉन माना जाता है जो खुद पर एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं रहे है। हाल ही में रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधे है और खूब सुर्ख़ियों में रहे है।

रणवीर सिंह

अब हर किसी के जेहन में ये सवाल तो उठता है कि परदे पर इतनी जानदार परफॉरमेंस देने वाले रणवीर सिंह अपनी असल जिंदगी में कैसे है ? तो आईये नजर डालते है रणवीर सिंह की निजी जिंदगी पर और जानते है उनकी लाइफस्टाइल के बारे में

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था और इनके परिवार में माता पिता के अलावा एक बड़ी बहन भी है।

रणवीर सिंह

इनके पिताजी का रियल एस्टेट का बिजनेस है, वही मां हाउसवाइफ़ हैं। इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले रणवीर बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की निजी संपत्ति के बारे में बात करें तो रणवीर की नेट वर्थ करीब 136 करोड़ रुपये है। हाल ही में मुंबई में इन्होने एक सी-फेसिंग फ्लैट खरीदा है जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है और मुंबई के जिस फ्लैट में वो दो साल से रह रहे है उसकी कीमत करीब 8 करोड़ रूपए है। इसके अलावा रणवीर का गोवा में भी एक 9 करोड़ कीमत का बंगला है

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को कारों का बहुत शौक है और उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियाँ है जिनमे एस्टन मार्टिन रैपिड 3.29 करोड रुपए, ऑडी Q5 59.78 लाख रुपए, मारुति सियाज 10.97 लाख रुपये, लैंड रेंज रोवर 2.05 करोड रुपए, जगुआर एक्सजेएल 1.07 करोड़ रुपए, टोयोटा लैंड क्रूज़ परडो 1.04 करोड़ रुपये, mercedes-benz 83 लाख रुपये जैसी करें शामिल है।

 

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को कारों के अलावा जूतों का भी बहुत शौक है और इनके खास जूतों के कलेक्शन में इनके पास जूतों की करीब 1000 जोड़ियाँ है और इनकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। साथ ही इनके अनोखे फैशन के कपड़ों के बारे में तो सब जानते ही है।

रणवीर सिंह

अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल और मजाक उड़वाने वाले रणवीर सिंह ने अब तक कुल 13 फिल्मों में काम किया है और अब वो एक फिल्म के लिए करीब 13 करोड़ रूपए की फीस लेते है। साथ ही रणवीर कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड अम्बेसडर भी हैं, जिनसे ये करोड़ों की कमाई करते हैं।

नेहा कक्कड़ लाइव परफॉरमेंस के दौरान स्टेज पर बिखरी, कहा इन दिनों डिप्रेशन में हूँ !

Desk Team