मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की नयी सरकार को लेकर देश में भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि श्री मोदी देश में विभिन्न सभाओं में राज्य की नयी सरकार को लेकर भ्रामक जानकारी दे रहे हैं।
चाहे कर्जमाफी (किसान) की बात हो या वंदे मातरम् गायन की बात हो, या फिर मीसाबंदी पेंशन की बात। श्री कमलनाथ का कहना है कि श्री मोदी के सभी आरोप सत्य और तथ्य से परे हैं। राज्य में श्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में 17 दिसंबर को शपथ ली है। श्री कमलनाथ कांग्रेस के वचनपत्र में किए गए वादों को पूरा करने के साथ ही पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के अनेक निर्णयों की समीक्षा करते हुए कदम उठा रहे हैं। इनमें किसानों की कर्जमाफी और मीसाबंदी पेंशन से जुड़ मुद्दे भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



