संगीतकार ए.आर.रहमान हुए 52 साल के, जानिये हिन्दू से इस्लाम कबूल क्यों किया ?

Summary :

NULL

‘सुरों के सम्राट’ संगीतकार ए.आर.रहमान आज अपना 52वां जन्‍मदिन मना रहे हैं और पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाई दे रहा है। आज ही के दिन 6 जनवरी, 1967 को इस संगीतकार का जन्म तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। रहमान को संगीत उनके पिता आरके शेखर मलयाली से विरासत में मिला।

 

ए.आर.रहमान

उनके पिता भी फिल्मों में संगीत देते थे और इसी परंपरा में एक और चमता सितारा रहमान के नाम का भी जुड़ गया। भारतीय सिनेमा संगीत को अंतर्राष्‍ट्रीय पहचान दिलाने में रहमान का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। रहमान ने फिल्म ‘स्लमडाग मिलिनेयर’ में अपने संगीत के लिए दो बार ऑस्कर पुरस्कार जीतकर नया इतिहास रच दिया।

 

ए.आर.रहमान

महज़ नौ साल की उम्र में अपने पिता को खोने वाले रहमान का बचपन का नाम दिलीप था। रहमान ने महज 11 साल की उम्र में दक्षिण फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार इल्‍लैयाराजा के समूह के लिये सिंथेसाइजर बजाने का कार्य करते थे। रहमान ने संगीत की शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की थी।

 

ए.आर.रहमान

रहमान पियानो, हारमोनियम और गिटार सभी बजाते थे। एक हिन्दू परिवार में पैदा होने के बाद दिलीप ए.आर रहमान कैसे बने इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। ए.आर रहमान का पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान है।

 

ए.आर.रहमान

रहमान ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया है की एक बार उनकी बहिन बहुत बीमार पड़ गयी थी तो एक मुस्लिम पीर ने उनका इलाज़ किया था और वो ठीक हो गयी थी। इसके बाद उनके परिवार ने इस्लाम कबूल किया था और उन्होंने अपना नाम दिलीप से बदल कर ए.आर रहमान रख लिया था।

 

ए.आर.रहमान

बॉलीवुड में उनकी सफलता का सफ़र शुरू हुआ वर्ष 1992 में जब जानेमाने फिल्‍मकार मणिरत्‍नम ने उन्‍हें अपनी फिल्‍म ‘रोजा’ के लिए संगीत देने के लिए न्‍यौता दिया। फिल्‍म का म्‍यूजिक बेहद हिट रहा और पहली ही फिल्‍म में संगीत देने के लिए उन्‍हें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता।

 

ए.आर.रहमान

आज वे विश्व के टॉप टेन म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं। उन्‍होंने ‘ताल’, ‘पुकार’, ‘फिजा’, ‘लगान’, ‘मंगल पांडे’, ‘स्वदेश’, ‘रंग दे बसंती’, ‘जोधा-अकबर’, ‘जाने तू या जाने ना’, ‘युवराज’, ‘स्लम डॉग मिलेनियर’ और ‘गजनी’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में अपना संगीत दिया है।

ए.आर.रहमान

रहमान ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी और फारसी फिल्मों को कई चार्टबस्टर्स दिए हैं। के.एम म्यूजिक कंजर्वेटरी के संस्थापक ने खुद को केवल संगीत तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि ‘उर्वशी उर्वशी’ के हिटमेकर ने ‘ले मस्क’ का निर्देशन भी किया।

नेहा कक्कड़ लाइव परफॉरमेंस के दौरान स्टेज पर बिखरी, कहा इन दिनों डिप्रेशन में हूँ !

Desk Team